2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद रहने के लिहाज से दिल्ली के मुकाबले है बेहतर शहर

गाजियाबाद के अलावा यूपी के चार अन्य शहरों को भी मिली है सूची में जगह।

2 min read
Google source verification
demo pic

गाजियाबाद रहने के लिहाज से दिल्ली के मुकाबले है बेहतर शहर

गाजियाबाद। भारत में रहने के लिहाज से जारी की गई बेहतर शहरों की सूची में यूपी के शहर गाजियाबाद ने देश की राजधानी दिल्ली को पछाड़ दिया है। दरअसल इस लिस्ट में गाजियाबाद 46वें नंबर पर है जबकि दिल्ली का नंबर 65वां है। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को जारी 111 शहरों की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स से यह सामने आया है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में बन रही उत्तर भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग, 30 करोड़ का है एक फ्लैट

आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि रहने के मामले में अव्वल शहरों में पुणे पहले नंबर पर है जबकि नवी मुंबई दूसरे और ग्रेटर मुंबई तीसरे नंबर पर हैं। इनके बाद तिरुपति (4), चंडीगढ़ (5), ठाणे (6), रायपुर (7), इंदौर (8), विजयवाड़ा (9) और भोपाल (10) टॉप टेन में हैं। इस लिस्ट में यूपी का रामपुर शहर सबसे फिसड्डी रहा है जो 111वें नंबर पर है। गाजियाबाद को छोड़ दें तो फरीदाबाद की जहां 72वीं रैंक है, वहीं गुड़गांव की 88वीं, करनाल की 82वीं, अलीगढ़ की 86वीं, मुरादाबाद की 89वीं और मेरठ की 101वीं रैंक है।

यह भी पढ़ें-बकरीद पर आ रहे हैं यूपी के इस शहर में तो रखें ख्याल, क्योंकि तैयार किया गया रूट प्लान

इस तरह तय की गई रैंकिंग
मंत्रालय के मुताबिक रैंकिंग तय मानकों के आधार पर दी गई है और इसमें किसी की कोई दखलंदाजी नहीं रही। इंडेक्स तैयार करते वक्त सुविधाओं के अलावा गवर्नेंस और सोशल, हेल्थ, प्रदूषण, एजुकेशन, सेफ्टी, हाउसिंग सहित बुनियादी चीजों को देखा गया। स्टेशनों की सूची में राजस्थान का जोधपुर और मारवाड़ रेलवे स्टेशन देश में सबसे साफ सुथरे रेलवे स्टेशन के रूप में उभरे हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने स्वच्छता मूल्यांकन स्टडी रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। देश के महानगरों का कोई स्टेशन इस लिस्ट में टॉप टेन में नहीं है। अलबत्ता दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन एक अपवाद है जो पांचवें नंबर पर है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 39वें नंबर पर है।

Story Loader