नोएडा

अगले लोकसभा चुनाव में ये होंगे भाजपा के स्‍टार प्रचारक!

उत्‍तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक 11-12 अगस्त को मेरठ में है
2 min read
Aug 09, 2018
shah and modi
अगले लोकसभा चुनाव में ये होंगे भाजपा के स्‍टार प्रचारक!

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस समेत सभी दलों ने अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रणनीत‍ि भी बनने लगी है। इसको लेकर मेरठ में भी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है क‍ि इसमें कुछ अहम ऐलान किया जा सकता है। मेरठ में उत्‍तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक 11-12 अगस्त को है। बताया जा रहा है क‍ि इसमें चुनावी अभियान को लेकर बात की जा सकती है।

1 सितंबर से राज्‍य में शुरू होगा अभियान

भाजपा के पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश के अध्‍यक्ष अश्‍वनी त्‍यागी का कहना है क‍ि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चुनावी अभियान अगले साल फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो मतदान के दिन तक चलेगा। इस अभियान में पार्टी की टीम ए और टीम बी जुटेंगी। वहीं, 1 सितंबर से राज्‍यों में चुनावी अभियान शुरू होना है। राज्‍यों में इसे 2 फरवरी तक पूरा करना है। उनका कहना है क‍ि इसके तहत बूथ से लेकर लोकसभा क्षेत्र तक सम्मेलन, गोष्ठी, जनसंपर्क, घर-घर दस्तक, कारोबार संग चुनाव पर चर्चा, यूथ से चुनावी चकल्लस, किसान और आम आदमी से दर्द जानो मुहिम, मातृ शक्ति का साथ और आशीर्वाद हासिल करो कैंपेन आदि पर जोर रहेगा। बताया जा रहा है क‍ि उत्‍तर प्रदेश में मेरठ से 1 सितंबर से यह अभियान शुरू हो सकता है। इस पर संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी अपनी मंजूरी दे चुके हैं। माना जा रहा है क‍ि मेरठ में होने वाली बैठक में इसका ऐलान हो सकता है।

दलितों को साधने को लेकर हो सकती है बात

वहीं, कैराना उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा उत्‍तर प्रदेश पर विशेष ध्‍यान दे रही है। मेरठ में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसमें दलितों को साधने पर बात की जा सकती है।

फरवरी में शुरू होगा राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अभियान

उधर बताया जा रहा है क‍ि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अभियान अगले साल फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा। यह मतदान के दिन तक चलेगा। इसमें टीम ए और टीम बी शामिल होंगी। टीम ए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और टीम बी में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति इरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरिमोहन सिंह, कलराज मिश्र, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल आदि केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

Published on:
09 Aug 2018 01:16 pm