2014 के लोकसभा चुनाव में ब्राहमण की ताकत देख चुकी भाजपा
प्रदेश में ब्राह्मणों का सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। यह भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में देखा, जिसमें उसकी 10 में से आधी सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आईं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, महामाया नगर, मथुरा और औरैया जिलों में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 12 फीसदी या इससे अधिक है। मथुरा में तो 17 फीसदी ब्राह्मण वोटर हैं। वैसे मजेदार बात यह है कि भाजपा अब भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम को ही प्रदेश में अपना सबसे बड़ा खेवनहार मान रही है। पार्टी के चुनाव घोषणा-पत्र पर अटल जी की तस्वीर छापी जाती है और होर्डिंग पर भी उनकी तस्वीर लगती रही है। शायद इसकी एक वजह यह है कि पार्टी ब्राह्मणों में अटल जी की अपील और उनकी छवि को भुनाती रही है। लेकिन अब यह गुजरी बातें हो चुकी हैं। भाजपा नेतृत्व को सोचना होगा कि वह इससे बाहर निकले।