नोएडा

पहले 20 नवबंर को मनाया जाता था बाल दिवस जाने क्यों 14 नवंबर को मनाया जाने लगा Children’s Day

Childrens Day 2018: Childrens Day importance Why Celebrated On 14 November Children's Day 2018: पहले 20 नवबंर को मनाया जाता था Children Day

2 min read
Oct 17, 2018
20 नवबंर को मनाया जाता था बाल दिवस जाने क्यों 14 नवंबर को मनाया जाने लगा Children's Day

children day importance and history of this day

नोएडा। हर साल 14 नवंबर को Children Day यानी बाल दिवस मनाया जाता है। 14 november बाल दिवस बच्चों का दिन होता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, कब से मनाया जाता है चिलड्रेन डे, 14 November को भारत में क्यों में मनाया जाता है Children's Day। अगर नहीं जानते आज हम उसी बारे में यहां जानेंगे।

ये भी पढ़ें

पंडित दीनदयाल के लिए पंडित नेहरू पर निशाना, इलाहाबाद में मूर्ति हटाई, भड़के कांग्रेसी

14 नवंबर, 1889 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू Pt Jawahar Lal Nehru का जन्म हुआ था। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ही 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। भारत में भी पहले बाल दिवस 20 नवबंर को ही मनाया जाता था। लेकिन 1964 में उनकी मृत्यु के बाद, बच्चों के प्रति उनके प्यार और स्नेह को देखते हुए देश में बाल दिवस के रूप में उनके जन्मदिन का जश्न मनाने का सर्वसम्मति से फैसला किया गया।

जवारलाल नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाच नेहरू कहते थे। जवाहर लाल नेहरू अक्सर अपने भाषणों में कहा करते थे की "आज के बच्चे कल के भारक का भविष्य हैं, आज हम उन्हें जिस तरह से बनाएंगे, उसी से देश का भविष्य निर्धारित होगा।"

भारत में बाल दिवस पर स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। जैसे फैंसी ड्रेस कम्पटीशन, डांस, सिंगिंग कम्पटीशन आदि। कई संगठन और जगह-जगह कॉलोनियों में भी बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार नोएडा के स्कूलों में बाल दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

इलाहाबाद में आनंद भवन के बगल से हटाई गई जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा, कॉंग्रेसी भड़के
Updated on:
22 Oct 2018 03:37 pm
Published on:
17 Oct 2018 01:24 pm
Also Read
View All