
Dussehra 2018 Durga Pujamurti visarjan shubh muhurat
नोएडा। नवरात्रि में नौ दिन देवी मां की पूजा करने के बाद विसर्जन का समय आता है। जब आदिशक्ती की प्रतिमा को विसर्जीत किया जाता है। इसके बाद दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। मूर्ती विसर्जन के लिए गाजियाबाद के अलावा नोएडा और आस-पास के नदी तालाबों के पास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। लेकिन पहले जान लें कब है दुर्गा विसर्जन का सही समय और शुभ मुहूर्त।
विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त-
शारदीय नवरात्र का आज समापन है। आज सभी नवमी मना रहे हैं और सिद्धिदात्री की पूजा कर रहे हैं। लेकिन नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 28 मिनट है। इसके बाद मां की विदाई की तैयारी होगी। दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के लिए कल यानी शुक्रवार 19 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त है। प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह सूर्योदय काल यानी सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक होगा। हालाकि दशमी में कभी भी प्रतिमा विसर्जन की जा सकती है। दशमी तिथि 19 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।