रावण जिसे पूरा विश्व राक्षस राजा के नाम से जानता है, वह एक महापंडित था। रावण प्रकांड पंडित होने के साथ ही नीति-राजनीति का ज्ञाता था। जब रावण मरणासन्न अवस्था में था, उस वक्त श्रीराम ने अपने भाई लक्ष्मण से कहा कि नीति, राजनीति और शक्ति का महान् ज्ञाता इस संसार से विदा ले रहा है, उसके पास जाओ और उससे जीवन की कुछ ऐसी शिक्षा ले लो जो और कोई नहीं दे सकता। भगवान राम भी जानते थे कि रावण जैसे ज्ञानी कोई दूसरा नहीं हो सकता है। राम की बात मान कर भगवान लक्ष्मण रावण के सिरहाने जाकर खड़े हो गए। लेकिन तब रावण कुछ नहीं बोला और वह उसी अवस्था में पड़ा रहा। ये देख लक्ष्मण जी वापस आ गए।