नोएडा।Chhoti Diwali 2018: दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली को Narak chaturdashi नरक चतुर्दशी या यम चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी, रूप चौदस भी कहते हैं। इस बार छोटी दीपावली 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन दिवाली मनाई जाती है। नरक चतुर्दशी का पूजन कर अकाल मृत्यु से मुक्ति तथा उत्तम स्वास्थ्य हेतु यमराज जी की पूजा उपासना की जाती है। नरक चतुर्दशी के ही दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाती है।