नोएडा

Fanney Khan Movie के लिए सर्च कर रहे लोग, कई वेबसाइटों से कर रहे डाउनलोड

Fanney Khan Movie डाउनलोड करने के लिए लोग लगातार सर्च कर रहे हैं।

2 min read
Aug 02, 2018
Fanney Khan Download करने के लिए सर्च कर रहे लोग, रिलीज से पहले लीक होने की चर्चा

नोएडा।Fanney Khan नोएडा समेत देशभर में बड़े पर्दे पर 3 August 2018 को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए नोएडावासी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यही कारण है कि कई लोग इस फिल्म को फ्री में देखने के लिए गूगल और यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। ताकि वह वहां से डाउनलोड कर सकें।

दरअसल, चर्चा है कि फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई है। जिसके चलते लोग मुफ्त में फिल्म देखने के लिए Fanney Khan Full Movie download करने के लिए सर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को ही तापसी पन्नू की Mulk भी रिलीज हुई इस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये है फिल्म की कास्ट

बता दें कि फन्ने खां फिल्म में Aishwarya Rai Bacchan, Rajkumar Rao और Anil Kapoor एक साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही Tapsee Pannu की Mulk Movie भी इसी दिन आ रही है। जिसमें ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही इन फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए अभी से सर्च कर रहे हैं। वहीं नोएडा के सेक्टर-22 में सीडी की दुकान करने राजेश गर्ग की मानें तो उनकी दुकान पर कई लोग ऐसे आ चुके हैं जो पाइरेटिट फिल्म की सीडी मांग रहे हैं। इनका कहना है कि हम इस तरह की सीडी नहीं लेकर आते। लेकिन मुझे यह भी बताया गया है कि ये फिल्म लोगों ने गूगल पर भी सर्च की है। ताकि वहां से वह डाउनलोड कर देख सकें।

वहीं सेक्टर-18 स्थित मूवी टाइम्स सिनेमा के मैनेजर मनीष शर्मा का कहना है कि फन्ने खां फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। इसके साथ ही मुल्क भी इसी दिन रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये है फिल्म की स्टोरी

नोएडा के एक सिनेमा में फिल्म देखने वाले नितिन शर्मा ने बताया कि फन्ने खां फिल्म काफी अच्छी है और फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सपनों को पूरा नहीं कर सके एक पिता अपनी बेटी को स्टार बनाने में जुट जाते हैं।

Updated on:
08 Aug 2018 03:29 pm
Published on:
02 Aug 2018 04:49 pm
Also Read
View All