नोएडा

कुंडे से लटकती मिली विवाहिता, पति ने कहा घरेलू टेंशन से लगाया मौत को गले, पिता का सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने पति, ससुर को किया गिरफ्तार, शादी के दो साल बाद तक मांगते रहे दहेज, नहीं मिलने पर कर दी हत्या !

2 min read
May 01, 2018

रामपुर। तमाम कानून और जागरुकता के बावजूद महिलाओं के प्रति हिंसा रूकने का नाम ले रही है। ये मामले अक्सर दहेज को लेकर ही देखने को मिलते है। जिसमें कई बार महिलाओं की या तो हत्या कर दी जाती है या रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वो खुद ही मौत को गले लगा लेती हैं। कुछ ऐसा ही मामला रामपुर से सामने आया है जहां पति पर दहेज के लिए अपनी पत्नी को फांसी पर चढ़ाकर मौत के घाट उतारने का आरोप है।

ये भी पढ़ें

रेपिस्ट आसाराम को हो गई सजा,अब तो घर आ जाओ लल्ला


घटना रामपुर के थाना शहजादनगर के चंदुपूरा गांव की है, जहां मृतक महिला की दो साल पहले ओमप्रकाश से शादी हुई थी। लेकिन मंगलवार को महिला का शव उसके कमरे के कुंडे से लटकता हुआ मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े : यूपी उपचुनाव: अखिलेश-मायावती का गठबंधन मुस्लिम-दलित बहुल इस सीट पर बिगाड़ सकता है भाजपा के समीकरण

मृतक नीलम के पति ओमप्रकाश का कहना है कि उसकी पत्नी ने घरेलू टेंशन की वजह से अपने आप को पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनकर ससुराल पहुंचे मतृका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके ससुरालवालों मे हत्या कर दी है और अब ये कहानी बना कर पुलिस के सामने पेश कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अपनी हैसियत के हिसाब से दो साल पहले उन्होंने अपनी लड़की की शादी की थी। लेकिन ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग करते थे। इसके लिए पति और ससुर, जेठ, देवर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करतेथे,बार बार ताने देते थे। और आखिर में मांग पूरी नहीं हो सकी तो गुस्से में मेरी बेटी को मार डाला। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान सुनने के बाद आरोपी पति और ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में केमरी के सीओ आशुतोष का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली है,मौके पर महिला का शव कुंडे से लटका हुआ मिला। लेकिन मृतका के परिजनों की तहरीर पर सास, ससुर, पति, देवर, जेठ, जिठानी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

युवक की रात नौ बजे चाकू मारकर हत्या, रेलवे स्टेशन में मची अफरा-तफरी

Published on:
01 May 2018 12:09 pm
Also Read
View All