8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की रात नौ बजे चाकू मारकर हत्या, रेलवे स्टेशन में मची अफरा-तफरी

विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पास हुई घटना, घटना के बाद क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

2 min read
Google source verification
news

विदिशा. रेलवे स्टेशन के सामने प्लेटफार्म एक की तरफ सोमवार की रात करीब सवा 9 बजे एक युवक की गुप्तांग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली टीआई वीरेंद्र झा ने बताया कि स्टेशन पर ही रहने वाले 27 वर्षीय मोहन अहिरवार की किसी ने रात करीब सवा नो बजे गुप्तांग में चाकू मारकर हत्या कर दी। मोहन ट्रेनों में और स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाया करता था। मूलत: वह गंजबासौदा निवासी बताया जा रहा है। कुछ वर्षों से वह स्टेशन परिसर में ही रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि हत्या करने वाला युवक विनोद अहिरवार नाम का है जो कि स्वयं भी स्टेशन परिसर में ही रहता है और तीन पहिया की साइकिल चलाता है।

घटना की जानकारी लगते ही टीआई झा के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल स्टेशन के सामने घटना स्थल पहुंचा और मामले की तहकीकात शुरू की। वही जिला अस्पताल में डॉ पीसी मांझी ने बताया कि कोई 12 वर्षीय भूरा नामक बालक मोहन अहिरवार नाम के युवक को मृत अवस्था में ऑटो से जिला अस्पताल लाया था। जिसको पीएम के लिए मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया है सुबह शव का पीएम किया जाएगा। वहीं टीआई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, सडक़ हादसे में मौत

विदिशा में बीती रात कंचनपुर रोड पर पुलिया के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हुआ। लटेरी पुलिस ने बताया कि ग्राम नागौरी निवासी ३५ वर्र्षीय राजेश उर्फ गुड्डा यादव और ३० वर्षीय राजमल यादव मोटरसाइकिल रविवार-सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे गांव जा रहे थे। इस दौरान कंचनपुर रोड पर पुलिया के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राजमल गंभीर रूप से घायल हुआ। राजमल की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादंवि की धारा ३०४ ए, २७९, ३३७ के तहत कायमी की गई।