नोएडा

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लोगों से हुर्इ लाखों की ठगी, आप भी रहें सावधान

गहने बेच कर कर्इ पीड़ितों ने नौकरी के लिए दिया था रुपया
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 11:58 AM IST
job fraud

नोएडा।लाखों रुपये खर्च कर अच्छी नौकरी पाने का सपना देख नोएडा में आने वाले लोग ठगी के शिकार हो रहे है। ठगी का यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विदेशों में विदेशो में नौकरी देने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। यहां ठग ने पहले अखबार में विज्ञापन दे कर लोगों खाड़ी दशों में नौकरी देने का झांसा दिया, फिर 50 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ठग चंपत हो गए। ठगी के शिकार लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर- 20 थाना पुलिस को दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज़ कर ठगों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=Z46M5D93qC8

यहां के रहने वाले ज्यादातर ठगी के शिकार युवा

थाने में शिकायत ले कर पहुंचे इन लोगों का कहना है कि वो सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं। जहां कुछ दिन पहले सड़कों के किनारे लगे आैर अखबारों में छपे विज्ञापन को देख कर इन्होंने दिए गए नम्बर पर कॉल किया, तो उनकी बात नासिर हुसैन नाम के व्यक्ति से हुई। नासिर ने सभी को खाड़ी देश कुवैत में मोटी तनख्वसा पर नौकरी दिलाने की बात कहीं। इसके एंवज में हर व्यक्ति से तकरीबन 60 हजार रुपये देने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़े-Auto expo 2018: ऑटो एक्पो में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैन्स से की यह बड़ी अपील, देखें वीडियो

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=kMl2HnzUffw

किसी ने ब्याज पर लिये, तो कोर्इ गहने बेचकर पहुंचा नोएडा

आरोपी के झांसे में आए युवाआें ने नौकरी के लालच में रुपयों का इंतजाम शुरू किया। इसके लिए कुछ ने ब्याज पर रुपया लिया, तो कुछ पीड़ितों ने अपने घर के गहने बेचकर रुपया एकत्र किया। पैसे मिलने के बाद नासिर हुसैन बहाना बनाने लगा कभी कहता कि एम्बेसी से कागजात आ रहे हैं कभी फ़्लाइट कैंसिल होने का बहाना बनाने लगा । 27 जनवरी को आरोपी नासिर ने सभी को नोएडा बुला लिया यहां आरोपी ने सभी को नोएडा के सेक्टर 44 स्थित एक होटल में ठहराया। 2 दिन पहले नासिर ने उनसे कहा कि पैसे कम पड़ रहे, सभी को 1 लाख रुपये आैर देने पड़ेगे। पीड़ितों ने आेर रुपये देने से मना किया, तो आरोपी का फोन बंद जाने लगा। कर्इ दिन तक फोन न लगने पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस को दी है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=kMl2HnzUffw

मुकदमा दर्ज कर की जा रही आरोपी की तलाश

लगभग 50 लोगों का लाखों रुपये लेकर नासिर फरार है। वहीं खुद को ठगा सा महसूस कर रहे इन लोगों ने पुलिस का दरबाजा खटखटाया है । सेक्टर 20 थाना प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले तकरीबन 50 लोगों ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि बिहार के रहने वाले नासिर ने कुवैत में नाैकरी दिलाने के नाम पर सभी से 60 -60 हजार रुपये ठग लिए हैं और तभी से फरार है । फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।

Published on: