
बिजनौर. जिले के थाना कोतवाली देहात के पास बाइक और कार की टक्कर में एक कि मौत हो गई। जबकि इस हादसे में घायल हुए एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कांवड़िये हैं और रविवार शाम करीब 7 बजे हरिद्वार से बाइक पर गंगा जल लेकर अमरोहा लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के पास सामने से आ रही मारुति कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- अन्ना हजारे के मंच पर जमकर हुआ अश्लील डांस, लोगों ने उड़ाए नोट, देखें वीडियो-
जानकारी के मुताबिक अमरोहा का रहने वाला जोगेंदर अपने दोस्त सुनील के साथ अपनी बाइक से महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए निकले थे। जोगेन्दर ने बताया कि बिजनौर में कोतवाली के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। जिसकी वजह से वे घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस दोनों गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी कि इसी दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुनील की मौत हो गई। जबकि जोगेन्दर को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया। जोगेंदर के सिर में गंभीर चोट आई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के घर कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने सुनील के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने कहा- वेलेंटाइन डे पर अपने चाहने वालों को देंगे ये गिफ्ट तो हमेशा रहेंगे खुश
Published on:
12 Feb 2018, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.