3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auto expo 2018: ऑटो एक्पो में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैन्स से की यह बड़ी अपील, देखें वीडियो

7 फरवरी से शुरू हुआ ऑटो एक्सपो-2018 का रविवार को पांचवा दिन था। इस दिन अक्षय कुमार दूसरी बार यहां पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Feb 2018, 10:03 PM IST

auto expo 2018

ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो के होण्डा पैविलियन पर तूफान सा आ गया, जब बॉलीवुड के असली खिलाड़ी अक्षय कुमार यहां पहुंचे। सैकड़ों फैन्स अक्षय की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। इस दौरान होण्डा टू व्हीलर्स पैविलियन में अक्षय का स्वागत किया और होण्डा की नई एक्स-ब्लेड मोटरसाइकल के बारे में बात करते हुए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड के प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ मिनोरू काटो ने कहा कि होण्डा परिवार अक्षय कुमार का स्वागत करता है।

यह भी पढ़ें-Auto Expo 2018: इन मॉडल्स के लिए मुस्कराना नहीं होता आसान, बताई दुख भरी दास्तान-देखें वीडियो

अक्षय होण्डा 2 व्हीलर्स के लिए केवल ब्राण्ड अम्बेसडर ही नहीं बल्कि खुद भी होण्डा टू व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं। वे होण्डा के 34 मिलियन उपभोक्ताओं के तेज़ी से बढ़ते परिवार के पसंदीदा सदस्य हैं। इस मौके पर यदविंदर सिंह गुलेरिया, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा कि जब रोमांच, एडवेंचर और स्टाइल की बात आती है, तो अक्षय कुमार से बेहतर कोई और नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें-जिम ट्रेनर गोली कांड में सामने आया एक आैर वीडियो, अब दिखी यह हकीकत

होण्डा की नई 160 सीसी स्पोर्टी मोटरसाइकल एक्स-ब्लेड में भी भारत के इसी असली खिलाड़ी जैसी विशेषताएं हैं, जो आज के भारतीय युवाओं के लिए स्टाइल का प्रतीक हैं। होण्डा द्वारा हाल ही में लाॅन्च की गई एक्स-ब्लेड में अपने सेगमेन्ट के कई अग्रणी फीचर्स हैं, जो युवा भारत के राइडिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी।

यह भी पढ़ें-इस हिंदूवादी संगठन ने किया लठ्ठ पूजन, वेलेनटाइन-डे पर करेंगे इस्तेमाल-देखें वीडियो

होण्डा 2018 के लिए 110 सीसी से 1800 सीसी तक के 10 नए माॅडल्स लेकर आई है। होण्डा पैविलियन में पेश किए गए इन माॅडलों में से अक्षय नई ‘एक्स-ब्लेड’से बेहद प्रभावित हुए। पहली बार एक्स-ब्लेड को देखने के बाद अक्षय अपने आप को यह कहने से नहीं रोक पाए ‘‘अब यंग इण्डिया भी मेरी तरह एक्स-ब्लेड को देख के कहेगी वन लुक इज़ एनफ़। 160 सीसी स्पोर्टी मोटरसाइकल के लिए अक्षय द्वारा कहे गए शब्दों ने साबित कर दिया कि ‘वन लुक इज़ एनफ़़'। इतना ही नहीं, मार्क मार्कीज़ की सवारी होण्डा की सर्वश्रेष्ठ रेसिंग मोटरसाइकल आरसी 213वीं के साथ अक्षय ने कुछ पल भी बिताए। सैंकड़ों प्रशंसकों के बीच अक्षय ने होण्डा के नए सड़क सुरक्षा अभियान ‘हेलमेट ऑन लाइफ ऑन’ का भी नेतृत्व किया।

अपने प्रशंसकों को हेलमेट आॅन लाईफ आॅन का संदेश देते हुए होण्डा के ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार ने कहा हर वेलेन्टाइन पर हम प्यार के इज़हार की बातें करते हैं। अगर आप वास्तव में किसी से प्यार करते हैं तो इस वैलेन्टाईन अपने प्रियजनों को सड़क सुरक्षा का उपहार दीजिए। मुझे खुशी है कि रुहेलमेट आॅन लाईफ आॅन अभियान के लिए मुझे होण्डा के साथ जुड़ने का मौका मिला है। मैं अपने प्रशंसकों को यही संदेश देना चाहूंगा कि आपके प्रियजन जब भी दोपहिया वाहन चलाएं, उनसे हेलमेट पहनने के लिए कहें। क्योंकि हेलमेट आॅन तो लाईन आॅन।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश