31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बायर्स के पैसे में गड़बड़ी करने वाले इन बिल्डरों को प्राधिकरण ने सौंपा नोटिस

बिल्डरों पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Feb 2018, 10:34 AM IST

builders

नोएडा।बिल्डरों के खातों की जांच के लिए प्राधिकरण द्वारा चिन्हित की गई एमएनसी कंपनी करी एंड ब्राउन इंडिया प्रा.लि. की ऑडिट रिपोर्ट में ऐसे 11 बिल्डरों की गड़बड़ी सामने आई है। जिन्होंने बायर्स का पैसा प्रोजेक्ट में न लगाकर डायवर्ट कर दिया। जिसके चलते प्राधिकरण ने इन बिल्डरों को नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण पेश करने को कहा है। दरअसल, प्राधिकरण द्वारा पहले चरण में 14 बिल्डर प्रोजेक्ट के 36 हजार फ्लैट का ऑडिट कराया गया। कंपनी ने ऑडिट रिपोर्ट करीब 45 दिनों में प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष पेश की है। इस रिपोर्ट में 11 बिल्डरों द्वारा प्रोजेक्ट का पैसा कहीं और लगाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही इन बिल्डरों ने प्राधिकरण की बकाया राशि भी अभी तक जमा नहीं कराई है। जिसके चलते प्राधिकरण द्वारा इन सभी बिल्डरों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टिकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़े-13 फरवरी की रात से शुरू हो जाएगी महाशिवरात्रि , इन राशि वालों को होगा फायदा

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=kMl2HnzUffw

इन बिल्डरों पर 1500 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

जानकारी के मुताबिक जिन बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया है उन्होंने करीब 1500 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। जिसके चलते बायर्स द्वारा पैसा जमा करने के बाद भी उन्हें घर नहीं मिल सके हैं। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो अभी और भी बिल्डरों का ऑडिट होना बाकि है और जो भी बिल्डर गड़बड़ी कर रहा है। उनके खिलाफ संख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े-दलित ने लगाई धर्म परिवर्तन के लिए दारुल उलूम में अर्जी, प्रशासन में हड़कंप

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=2XXy_weJAGs

शहर में चल रहे 94 बिल्डर प्रोजेक्ट

उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 94 बिल्डर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वहीं इनमें अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा चुके हजारों बायर्स रोज शासन व प्रशासन से घर दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई बिल्डर खुद को दिवालिया घोषित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिसके चलते आए दिन बायर्स बिल्डरों पर पैसों का गबन करने और उनका पैसा दूसरे प्रोजेक्टों में लगाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके चलते सीएम योगी ने बिल्डरों के खातों की जांच के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े-अंडर- 19वर्ल्डकप जीतकर लौटे शिवम मावी इस दिग्गज नेता ने किया जोरदार स्वागत-देखें वीडियो

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=Z46M5D93qC8

इन 11 बिल्डरों को जारी हुआ नोटिस

-लॉजिक्स सिटी डेवलेपर्स प्रा.लि. (सेक्टर-143 स्थित ब्लॉसम जेस्ट)
-यूनिटेक लि. (सेक्टर-117 स्थित यूनिहोम्स)
-रेड फोर्ट जाहांगीर प्रोपर्टिज प्रा.लि (सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलिवर्ड)
-थ्री सी प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. (सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग)
-ग्रेनाइट गेट प्रोपर्टीज प्रा.लि. (सेक्टर-110 स्थित लोटस पिनाचे)
-गार्डेनिया एम्स डेवलेपर्स प्रा.लि. (सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी)
-यूनिटेक एकैसिया प्रोजेक्ट प्रा.लि. (सेक्टर-97,97 स्थित एक्सप्रेस सिटी एंव सेक्टर98 स्थित गोल्फ सिटी)
-लॉजिक्स इंफ्राटेक प्रा.लि. (सेक्टर-93बी स्थित ऑमेक्स स्पा, ऑमेक्स हैरिटेज, ग्रैंड कोर्ट्स, ग्रैंड वुड्स)
-पैब्बल्स प्रोलीज प्रा.लि. (सेक्टर-107 स्थित हर्टबीट सिटी)
-यूनिटेक लि. (सेक्टर- 144 स्थित प्रोजेक्ट के लिए)