3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC ने जारी किया प्राध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के इस विषय का परिणाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में प्राध्यापक- गृह विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2015 का परिणाम घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Common Desk

•

Updated: 20 Sep 2016, 11:13 AM IST

rpsc exams

rpsc exams

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में प्राध्यापक- गृह विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2015 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में सामान्य वर्ग की कट ऑफ सर्वाधिक 247.30 और ओबीसी विधवा की कट ऑफ सबसे कम 42.19 अंक रही है।

आयोग के सचिव गिरिराज सिंह कुशवाह ने बताया कि आयोग की ओर से 17 जुलाई को सामाजिक ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय और 22 जुलाई को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने सोमवार को परिणाम जारी करते हुए अस्थायी रूप से चयनित 229 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची पूर्णत: अस्थायी अनंतिम है। चयनित सूची के अभ्यर्थियो की पात्रता की जांच नहीं की गई है।

अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच के लिए आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर 29 सितम्बर तक आयोग कार्यालय में जमा कराने होंगे। विस्तृत आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश से एक अभ्यर्थी का परिणाम रोका गया है।

यह रही कट ऑफ

सामान्य वर्ग एवं सामान्य महिला - 247.30

सामान्य विधवा - 148.05

सामान्य परित्यक्ता - 203.91

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति महिला - 186.80

अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति महिला - 167.82

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 222.32

ओबीसी विधवा - 42.19

एसबीसी एवं एसबीसी महिला - 137.94

क्षैतिज आरक्षण

नेत्रहीन एवं दृष्टिबाधित - 138.94