नोएडा

Live- यह सांसद रात में इस तरह परेशान करते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को

बागपत में दिल्‍ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे (709 B) का शिलान्‍यास करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया जनता को संबोधित

2 min read
Sep 11, 2018
Live- यह सांसद रात में इस तरह परेशान करते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को

बागपत। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को बागपत पहुंचे। वहां उन्‍होंने दिल्‍ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे (709 B) का शिलान्‍यास किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भाजपा के एक सांसद की काफी तारीफ की। उन्‍होंने तो यहां तक कहा कि वह जनता की भलाई के लिए रात में भी उन्‍हें परेशान करते हैं।

ये भी पढ़ें

औद्योगिक प्राधिकरणों में सातवें वेतनमान को मंजूरी, जानें- यूपी कैबिनेट के अहम फैसले

सांसद सत्‍यपाल सिंह की तारीफ की

बागपत में दिल्‍ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का भूमि पूजन करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंच संभालने के बाद बागपत के सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्‍यपाल सिंह की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने इस हाईवे का श्रेय सांसद सत्‍यपाल सिंह को देते हुए कहा कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के लिए आपके संसद ने बहुत पापड़ बेले हैं। उन्‍होंने जनता से कहा कि सत्यपाल जी आपके लिए बहुत लड़ाई लड़ते हैं। आपकी भलाई के लिए वह रात को भी हमें परेशान करते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के तारीफों के भी पुल बांधे

इसके अलावा उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भी तारीफों के पुल बांधे। उन्‍होंने कहा कि सड़क परिवहन विभाग में गडकरी जी ने जान डाल दी है। उनके शब्‍दकोश में ना शब्द नहीं है। एक लाख 20 करोड़ सड़कें बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश को नई प्रगति पर लाने के लिए गडकरी जी बधाई के पात्र हैं। जो लोग फोर लेन को नहीं जानते थे, वहां फोर लेन बन रहा है। एक लाख 22 हजार सड़कों पर सपा-बसपा सरकार के पाप के गड्ढे थे। उनको भरने का काम हुआ है।

कहा- अब डीजे भी बजेगा और पुष्प भी बरसेंगे

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली-सहारनपुर हाईवे के बनने से यहां के क्षेत्र को कनेक्टविटी मिलेगी। इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कांवड़ यात्रा का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा था, लेकिन अब डीजे भी बजेगा और पुष्प भी बरसेंगे।

यहां के गन्‍ना किसान परेशान हैं: नितिन गडकरी

मुख्‍यमंत्री के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माइक संभाला और उन्‍होंने कहा कि यहां का गन्ना किसान परेसान है। चीनी का भाव ब्राजील में तय होता है। उन्‍होंने कहा कि आप गन्ने के साथ-साथ अन्य खेती भी करें। चीनी से शीरा बनाने की मान्यता दी गई है। पहले तीन फीसदी शीरा निकलता था। अब 6 प्रतिशत निकल रहा है। चीनी से इथेनॉल बनेगा तो आपको फायदा होगा। किसान भी बिजली बना सकता है। बजाज और टीवीएस ने एथेनाॅल पर चलने वाली गड़ियां बनाई है। किसानों को नई सोच देने की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम गन्ना किसानों को लेकर चिंतित है। उनके क्षेत्र में एक एकड़ में 1200 कुंतल गन्ना उत्पादन हुआ है। उन्‍हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश एथेनॉल बनाएगा। इसके इंजन बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है क‍ि गंगा में 5 हजार करोड़ का मार्ग बन रहा है। यमुना में 34 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 100 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। उन्‍होंने कहा कि गंदे पानी को यमुना में नहीं जाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अखिलेश सरकार जो नहीं कर पाई, अब योगी सरकार करने जा रही वो काम
Updated on:
11 Sept 2018 04:09 pm
Published on:
11 Sept 2018 03:46 pm
Also Read
View All