नोएडा

योगी सरकार में एडीएम सिटी ने भाजपा विधायक का नहीं उठाया फोन तो एमएलए ने किया यह काम

भाजपा विधायक रितेश गुप्‍ता ने आराेप लगाया कि एडीएम सिटी ने न ही उनका फोन उठाया और न ही उन्‍हें कॉल बैक किया
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 12:51 PM IST
bjp

नोएडा। केंद्र और उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा के एक विधायक को शिकायत है कि सरकारी अधिकारी उनकी नहीं सुनते। जी हां, यह सच है। एक भाजपा विधायक ने आराेप लगाया है कि एडीएम सिटी ने न ही उनका फोन उठाया और न ही उन्‍हें कॉल बैक किया। इस पर विधायक ने विधानसभा स्‍पीकर से भी शिकायत की है और अब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी कंप्‍लेंट करने की बात कह रहे हैं।

रितेश गुप्‍ता और एडीएम सिटी में कोल्‍ड वॉर के चर्चे

यह विधायक है मुरादाबाद शहर से एमएलए रितेश गुप्ता। उनके और एडीएम सिटी में कोल्‍ड वॉर के काफी चर्चे हैं। अब विधायक रितेश गुप्ता ने एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी विधानसभा स्पीकर को लिखा है। उन्‍होंने एडीएम सिटी पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि एडीएम सिटी ने न तो उनका फोन उठाया और न ही काॅल बैक किया। ऐसा उन्होंने कई बार किया। रितेश गुप्‍ता के मुताबिक, वह जनता के किसी काम के लिए एडीएम सिटी को फोन कर रहे थे। विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि ऐसे अधिकारी जनता में सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उधर, इस मामले में एडीएम सिटी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया और मीटिंग की बात कहकर अपने कार्यालय से निकल गए।

अधिकारी ने नहीं उठाया फोन

भाजपा से मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता अपने गांधी नगर कार्यालय में रोजाना जनता की समस्याएं सुनते हैं। इसके लिए वह अधिकारीयों को फोन भी करते हैं। रितेश गुप्ता के मुताबिक, किसी काम के लिए उन्होंने फोन किया था, लेकिन अधिकारी ने न तो फोन उठाया और न ही जवाब दिया। यही नहीं उन्होंने मैसेज भी भेजा था। इतना ही नहीं शहर विधायक रितेश गुप्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप भी लगा डाले और कहा कि उन्हें लगातार इस अधिकारी की शिकायतें मिल रही हैं। वह जनता का कोई भी काम नहीं कर रहे, इसलिए उन्होंने इसे विशेषाधिकार में नोटिस भेज कार्रवाई की मांग की है।

नहीं बोल रहे उच्‍च अधिकारी

उधर, जिले के उच्च अधिकरी भी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। जब इस पूरे मामले में अपर जिलाधिकारी नगर कमलेश कुमार सिंह से बात करनी चाही तो वो कैमरा देखते ही अपने दफ्तर से बाहर निकल गए और कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Published on: