मामला बागपत कोतवाली शहर के पुराने कस्बे का है। वहां सोमवार को दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाशों ने पूर्व कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम के मकान पर धावा बोल दिया। दो बदमाशों ने मुन्नी बेगम पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बागपत के पुराने कस्बे में दहशत फैल गई। इससे पहले कि लोग मामले को समझ पाते, बदमाश मुन्नी बेगम को गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पर पुलिस मेें हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।