नोएडा

Navami 2018: अगर आपके पास नहीं रुक रहा है पैसा तो नवमी पर करें ये उपाय, सुख-समृद्ध‍ि में होगी वृद्धि

17 अक्टूबर 2018 को दोपहर में 12.49 बजे से नवमी तिथि की शुरुआत हुई, जो 18 अक्टूबर 2018 को दोपहर 3.28 तक रहेगी
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2018, 3:04 PM IST
Navami Puja
Navami 2018: अगर आपके पास नहीं रुक रहा है पैसा तो नवमी पर करें ये उपाय, सुख-समृद्ध‍ि में होगी वृद्धि

नोएडा। नवरात्र में अष्‍टमी तिथि समाप्‍त हो चुकी है और नवमी तिथि शुरू हो चुकी है। नवरात्र की अष्‍टमी तिथि की प्रारंभ 16 अक्‍टूबर की सुबह 10.16 बजे से हो गया था, जो 17 अक्‍टूबर 2018 की दोपहर 12.49 बजे तक रहा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो गई। 17 अक्टूबर 2018 को दोपहर में 12.49 बजे से नवमी तिथि की शुरुआत हुई। 18 अक्टूबर 2018 को दोपहर 3.28 तक नवमी रहेगी। इस दिन कंजक भी खिलाई जाएंगी। इसके बाद 18 अक्‍टूबर को दोपहर 3.30 बजे से दशमी प्रारंभ हो जाएगी।

नवरात्र में अष्‍टमी और नवमी का होता है खासा महत्‍व

नोएडा के सेक्‍टर-44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि नवरात्र में अष्‍टमी और नवमी का खासा महत्‍व होता है। कहा जाता है कि नवरात्र के इन नौ दिनों में जो भी मां दुर्गा की सच्‍चे मन से आराधना करता है, उसे मनचाहा फल मिलता है। पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि नवमी में कुछ गुप्‍त उपाय करने से सुख-समृद्धि‍ में वृद्ध‍ि होती है। अगर इन उपायों को किया जाए तो काफी शुभ फल मिलता है।

सुख व समृद्धि‍ में वृद्ध‍ि के लिए उपाय

पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा से पहले घी के नौ दीपक जलाएं। एक थाली में कुमकुम से स्‍वास्तिक बना लें। इन दीयों को स्‍वास्‍त‍िक बनी थाली में रख दें। ध्‍यान रखें कि इस उपाय को नवमी की शाम को करें। माना जाता है क‍ि इससे मां लक्ष्‍मी घर में आती हैं और धनलाभ पहुंचाती हैं।

खर्चे रोकने के लिए उपाय

अगर आपके खर्चे अधिक हैं और धन आपके पास नहीं रुकता है तो नवमी को मां दुर्गा की पूजा उत्तर दिशा में मुख करके करें। इसके अलावा पीले आसन पर बैठकर पूजा करें। मां दुर्गा के सामने नौ दीपक जलाएं और उनके सामने लाल कपड़े पर काफी मात्रा में चावल रख दें। इसके बाद उस श्रीयंत्र रखकर कुमकुम लगाएं और फूल चढ़ाएं। दशमी के दिन थोड़े फूल और चावल अपनी अलमारी या तिजाेरीे में रख दें। बाकी का नदी में विसर्जन कर दें।

Published on: