नोएडा

अजब-गजब: बुके और केक भेजने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ि‍ए यह रोचक खबर

महिला की शिकायत पर नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने किया मामला दर्ज, जयपुर का रहने वाला है आरोपी

2 min read
Sep 08, 2018
बुके और केक भेजने पर पुलिस दर्ज की FIR, पढ़ि‍ए यह रोचक खबर

नोएडा। यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले शहर नोएडा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां केक और फूल भेजने पर एक शख्‍स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूरा मामला जानकर थाना सेक्टर-24 पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वह जयपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

रिश्वत का गठजोड़: एसीबी ने रिकॉडिंग की तो बातचीत में यह हकीकत आई सामने

जयपुर के रहने वाले युवक को फेसबुक पर किया अनफ्रेंड

दरअसल, जयपुर के रहने वाले युवक को एक महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड से हटा दिया। साथ ही उसने उसके फोन रिसीव करने भी बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक महिला के घर केक और बुके भेजने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने थाना सेक्टर-24 में युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति से विवाद होने पर की थी दोस्‍ती

पुलिस के अनुसार, मामला सेक्टर-12 में रहने वाली एक महिला से जुड़ा हुआ है। शादी के बाद उसका पति से विवाद हो गया था। इसके बाद दो साल पहले महिला की दोस्‍ती आदित्‍य जायसवाल से हो गई। आदित्‍य जयपुर का रहने वाला है। फेसबुक पर दोनों फ्रेंड बन गए और उनें बातें शुरू हो गईं। दोनों फोन पर भी बात करने लगे। इस बीच पति और पत्‍नी में सुलह हो गई और दोनों के रिश्‍ते सुधर गए। इसके बाद महिला ने आदित्‍य से संबंध तोड़ लिए। उसने आदित्‍य के फोन उठाने बंद कर दिए और फेसबुक पर भी उसे फ्रेंड लिस्‍ट से हटा दिया।

बेटी के जन्‍मदिन पर भेजा केक

महिला ने आरोप लगाया कि इससे नाराज होकर आरोपी युवक उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। साथ ही उसने महिला के जन्मदिन पर बुके और अगस्त में उनकी बेटी के जन्मदिन पर घर पर केक भेज दिया। आरोप है क‍ि उसने पीड़ि‍ता के बच्‍चों के अपहरण की धमकी भी दी। महिला के पति को पूरी बात पता चलने के बाद उन्‍होंने सेक्‍टर-24 पुलिस को इसकी शिकायत दी। सेक्‍टर-24 थाना प्रभारी पंकज पंत का कहना है क‍ि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

हजारों युवाओं के ‘सपनों’ पर पानी फेर रहे हैं बैंक
Published on:
08 Sept 2018 12:29 pm
Also Read
View All