नोएडा

सिंगापुर में हनीमून पर खुला ऐसा राज कि थाने में पति-पत्‍नी के परिजनों में चले लात-घूंसे

नोएडा के सेक्‍टर-58 थाने में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया

2 min read
Jan 29, 2018
fight

नोएडा। शहर के सेक्‍टर-58 थाने में एक अजीबो-गरीब मामला रविवार को सामने आया है। यहां पति-पत्‍नी के परिजनों में आपस में मारपीट भी हो गई। हालांकि, महिला ने दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पत्‍नी ने जाे आरोप लगाया, उसे सुनकर पुलिसवाले भी सन्‍न रह गए। दरअसल, पत्नी ने पति पर नपुंसक होने का आरोप भी लगाया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दहेज मांगने और मारपीट का भी लगाया आरोप

सेक्‍टर-58 थाने के एसएचओ अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक, नवंबर 2017 में एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर का रिश्‍ता मथुरा की युवती से हुआ था।

रीति-रिवाजों का दिया हवाला

युवक सेक्‍टर-62 में रहता है। दोनों की शादी बहुत धूमधाम से हुई। इसके बाद वे हनीमून के लिए सिंगापुर गए। महिला का आरोप है कि हनीमून में यह सच सामने अाया कि उसका पति नपुंसक है। इस बारे में उसने अपनी सास से बात की तो उन्‍होंने कहा कि कुछ रीति-रिवाजों की वजह से वह कुछ समय बाद उससे संबंध बनाएगा।

थाने में हुई मारपीट

आरोप है कि उसका पति इस तरह उसे टालने लगा। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उससे मारपीट भी शुरू कर दी। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ सेक्‍टर-58 थाने पहुंची। महिला का पति भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंच गया। थाने में दोनों पक्षाें में बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।

Updated on:
29 Jan 2018 02:58 pm
Published on:
29 Jan 2018 01:04 pm