
महुड़ीयां के रास्ते में महिला से लूट का मामला सामने आया। थानाधिकारी लवकुमार तिवाड़ी ने बताया कि समदा बाई पत्नी दानुसिंह (42) निवासी भरपुर थाना सुवासरा मध्यप्रदेश सोमवार देर शाम पीहर ग्राम महुड़ीखेड़ा जा रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने पैरों में पहने हुए चांदी के कड़े उतारने को कहा।
महिला के मना करने पर बाइक सवार सरीये से हमला कर कड़े छुड़ा ले गए। राहगीर उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार कर महिला को झालावाड़ रैफर किया।
Published on:
27 Jul 2016 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
