नोएडा

जरूरी खबर: चार दिन के लिए बंद हाेने वाले हैं बैंक, निपटा लें अपने काम

इस हफ्ते अब केवल एक दिन ही सरकारी ऑफिस, बैंक या स्‍कूल खुलेंगे, उसके बाद तो काम 26 नवंबर 2018 यानी साेमवार से होगा
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 11:42 AM IST
Bank
जरूरी खबर: चार दिन के लिए बंद हाेने वाले हैं बैंक, निपटा लें अपने काम

नोएडा। त्‍यौहारों का मौसम भले ही बीत गया हो लेकिन छुट्टि‍यां अब भी बाकी हैं। इससे जहां बैंक, सरकारी कर्मियों और बच्‍चों की बल्‍ले-बल्‍ले होगी, वहीं आम लोगों को दिक्‍कत हो सकती है। अगर बात इस हफ्ते की जाए तो आज मंगलवार हो गया। इस हफ्ते अब केवल एक दिन ही सरकारी ऑफिस, बैंक या स्‍कूल खुलेंगे, उसके बाद तो काम 26 नवंबर 2018 यानी साेमवार से होगा।

इस हफ्ते की छुट्ट‍ियां

इस हफ्ते 21 नवंबर 2018 यानी बुधवार को ईद-ए-मिलाद (Eid E Milad 2018)/बारावफात (Barawafat 2018) के उपलक्ष्‍य में बैंक, सरकारी ऑफिस व स्‍कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 नवंबर 2018 को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2018) व गुरु नानक जायंती है। उस दिन भी छुट्टी रहेगी। फिर पड़ जाएगा शनिवार और 25 नवंबर 2018 को होगा रविवार यानी संडे।

24 को है चौथा शनिवार

एचडीएफसी के यूपी एंड ईस्‍ट डेल्‍ही के एरिया हेड मोहित सिन्‍हा का कहना है क‍ि 21, 23 और 24 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 22 नवंबर 2018 यानी गुरुवार को बैंक खुलेंगे लेकिन इसके बाद 23 को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्‍य में भी अवकाश रहेगा। 24 नवंबर को चौथा शनिवार है मतलब उस दिन भी बैंक बंद। इसके बाद 25 नवंबर को संडे है। फिर 26 नवंबर 2018 यानी सोमवार के ही बैंक खुलेंगे।

गुरुवार को ही खुलेेंगे कार्यालय

वहीं, अगर बात नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की करें तो वहां भी इस हफ्ते बस एक दिन ही काम होगा। इसके अलावा जिला प्रशासन के कार्यालय में भी यहीं हाल रहेगा। यहां भी केवल 22 नवंबर यानी गुरुवार को ही कार्यालय खुलेंगे। शनिवार को तीनों अथॉरिटी बंद रहती हैं।

Published on: