प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पहुंचे, ग्रेटर नोएडा में यह पीएम की पहली जनसभा है, उनके साथ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी ग्रेटर नोएडा पहुंचे
नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पहुंचे। उन्होंने यहां पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो का उद्घाटन और 1320 मेगावाट सुपर थर्मल पॉवर प्लांट का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को छठी बार जिले में आए हैं जबकि ग्रेटर नोएडा में उनकी यह पहली जनसभा है। उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। अगर बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करें तो वह नोएडा के मिथक को तोड़ते हुए शनिवार को आठवीं बार जिले में पहुंचे।
ग्रेटर नोएडा पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी, कानपुर और गाजियाबाद के दौरे पर थे। उन्होंने गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट और दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल (नया बस अड्डा) मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया था। इसके बाद शनिवार को पीएम गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा शहर पहुंचे।
कब-कब आए प्रधानमंत्री
- 31 दिसंबर 2015: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया
- 25 दिसंबर 2017: सेक्टर-62 में जनसभा की थी और ई-रिक्शा बांटे थे
- 9 जुलाई 2018: सैमसंग कंपनी का उद्घाटन किया था
- 11 फरवरी 2019: इंडिया एक्सपो मार्ट में पेट्रोटेक-2019 में हुए थे शामिल