24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पीएम मोदी का संबोधन खत्‍म होने के बाद जनता ने ऑन कर दी मोबाइल की फ्लैश लाइट, जानिए क्‍यों

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधन करने के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा - एयर स्‍ट्राइक को लेकर मांगे जा रहे सबूतों को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया - कहा- 26-11 आतंकी हमले के बाद दिल्‍ली में सरकार हाथ पर हाथ लगाकर बैठी रही
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Mar 2019, 7:12 PM IST

Ghaziabad

गाजियाबाद Live: पीएम मोदी का संबोधन खत्‍म होने के बाद जनता ने ऑन कर दी मोबाइल की फ्लैश लाइट, जानिए क्‍यों

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधन करने के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने एयर स्‍ट्राइक को लेकर मांगे जा रहे सबूतों को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। संबोधन के बाद में प्रधानमंत्री समेत सभी नेताओं ने वीर जवानों के सम्‍मान में अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट आॅन करके उन्‍हें हवा में लहराया।

यह भी पढ़ें:गाजियाबाद Live: पीएम मोदी ने किया हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन, बताईं दिल्‍ली-एनसीआर की दो बड़ी समस्‍याएं

सवाल-जवाब की तर्ज पर की बातचीत

जनसभा में प्रधानमंत्री नें जनता से सवाल-जवाब की तर्ज पर बातचीत भी की। उन्‍होंने पूछा, 26-11 को जब आंतकियाें ने हमला किया तो दिल्‍ली में बैठी सरकार को कोई कदम उठाना चाहिए था। इस पर उन्‍हें जनता ने जवाब हां में दिया। इसके बाद उन्‍होंने फिर पूछा, कुछ किया था। तो जवाब ना में मिला। इसके बाद पीएम मोदी सवा-जवाब के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा। पेश हैं उसके कुछ अंश-

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: सीएम योगी का कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा-मुंबई हमले के बाद नहीं की कोई कार्रवाई

पीएम: 26-11 आतंकी हमले के बाद दिल्‍ली में सरकार हाथ पर हाथ लगाकर बैठी रही। ऐसे लेागों को जवाब देना चाहिए था कि नहीं।

जनता: हां

पीएम: ट्रेनों में कूकर में बम डालकर फोड़े गए। दिल्‍ली में बैठी रिमोट सरकार ने कुछ किया था क्‍या।

जनता: नहीं

पीएम: गुजरात, अहमदाबाद समेत कई जगह आतंकी घटनाएं होती थी। दिल्‍ली गुनहगार थी कि नहीं।

जनता: थी

पीएम: जब आंतकियों ने पुलवामा में हमारे 40 जवानें को मार दिया। क्‍या मोदी को चुप रहना चाहिए था।

जनता: नहीं

पीएम: सो जाना चाहिए था।

जनता: नहीं

पीएम: पुरानी सरकार जैसा करना है तो आपने चुना क्‍याें है। मैं उनके जैसा करूं, आपको मंजूर है।

जनता: नहीं

पीएम: हर हिंदुस्‍तानी पाकिस्‍तान को सबक सिखाना चाहता है। आंतकियों को सबक सिखाना चाहता है। आपको आशीर्वाद है क्‍या।

जनता: हां

यह भी पढ़ें:पीएम के आने से पहले लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे, कांग्रेस नेता लिए गए हिरासत में

एयर स्‍ट्राइक का सबूत मांगने पर विपक्ष पर साधा निशाना

इसके बाद उन्‍होंने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस हमारी सेना पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। आपको हमारी सेना पर भरोसा है। एयरपोर्ट पर भरोसा है। सेना ने जो कहा, उसको मानते हैं। आप कुछ बुरा कर दें और पूरा पाकिस्‍तान तालियां बजाए तो पश्‍चाताप होगा कि नहीं। आप कभी ऐसा करेंगे। इस पर जनता ने नहीं में जवाब दिया। पीएम आगे बोले, कुछ नेता पिछले दस दिन से लगे हैं। जेल जाने से बचने के लिए दिल्‍ली पर कब्‍जा करने का इरादा है उनका। सर्जिकल सट्राइक पर इन लोगों ने सेना पर सवाल उठाए थे। अब चौकीदार जाग रहा है। हमने क्रेडिट लेने की कोशिश नहीं की। सबसे पहले पांच बजे रोने का काम पाकिस्‍तान ने ट्वीट करके किया था। सबसे पहले पाकिस्‍तान ने बताया था हमले के बारे में। पाकिस्‍तान मूर्ख है क्‍या। वह चिल्‍लाया, मारा अो मारा, हमें मारा। विरोधी दल कान खोलकर सुन लें। मेरा सबूत यह 130 करोड़ देशवासियों का विश्‍वास है। यही मेरा सबूत है। मेहरबानी करके पाकिस्‍तान को खुश करने वाले खेल बंद करो।

यह भी पढ़ें:यूपी में पीएम मोदी ने बिताए 6 घंटे, और कर दिए बड़े धमाकेदार ऐलान... विपक्षियों में मचा हड़कंप..

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए

फिर उन्‍होंने कहा, वीर जवानों के सम्‍मान में मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू करके वार जवानों का सम्‍मान कीजिए। जिनको दिखता नहीं है, उनको रोशनी दिखाइए। इसके बाद सभी ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन करके मोबाइल हवा में लहराए। पीएम मोदी ने अपना संबोधन भारत के वीरों जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे के साथ किया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग