24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GREATER NOIDA LIVE: BJP का बदला स्लोगन, सीएम योगी ने पीएम के सामने बार-बार दोहराया नया नारा

सीएम योगी द्वारा अपने भाषण में भाजपा के नए नारे का जिक्र कई बार किया गया है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी पुराने नारों को भूल इसी नारे को दोहराते नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Mar 2019, 5:23 PM IST

yogi modi

अगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का बदला स्लॉगन, सीएम योगी ने बार-बार दोहराया नारा

ग्रेटर नोएडा। अगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। जहां प्रदेश में गठबंधन की घोषणा सपा-बसपा और रालोद ने कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार अपने कार्यों का बखान कर लोगों को लुभाने में जुटी हैं। वहीं इस बार भाजपा का पुराना स्लॉगन 'अबकी बार मोदी सरकार’ के बाद एक दूसरा स्लॉगन आया था 'अबकी बार फिर से मोदी सरकार’, लेकिन सीएम योगी द्वारा अपने भाषण में भाजपा के नए नारे का जिक्र कई बार किया गया है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी पुराने नारों को भूल इसी नारे को दोहराते नजर आए।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-दो स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट आॅफ आर्किलॉजी (संस्कृति संकुल) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यहां उन्होंने नोएडा सिटी सेंटर से सेक्टर-63 इलेक्ट्रानिक सिटी ब्लू लाइन मेट्रो के विस्तार व खुर्जा स्थित अरनिया में 1320 मेगावाट के सुपर थर्मलपावर प्लांट का भी शिलान्यास किया।

यहां पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विधायक पंजक सिंह, विधायक तेजपाल नागर और विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सीएम योगी ने अपना भाषण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यों का बखान किया। इसके साथ ही उन्होंने मंच से कई बार नारा दिया, ‘मोदी है तो मुमकिन है’। इस नारे को सुनते ही भाषण सुन रहे लोगों में जोश भर गया और पीछे से वह भी नारे को दोहराने लगे।

यह भी पढ़ें : सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, आजम खान की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में कई योजनाओं के उद्घाटन के दौरान भी इस नारे को आठ बार बोला था। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि भाजपा का ये नया नारा आया है। जिसे अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग