नोएडा

वेस्ट यूपी में लगने वाले बिजली के मेगा कैंप आपके लिए हैं बहुत फायदेमंद, जानिये कैसे-

पीवीवीएनएल 31 जनवरी को बहुत कम धनराशि में देने जा रहा है बिजली कनेक्शन

2 min read
Jan 26, 2018

मेरठ. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) 14 जिलों में मेगा कैंप लगाकर कम धनराशि में 31 हजार बिजली कनेक्शन देने जा रहा है। प्रधानमंत्री की 'सहज बिजली हर घर योजना' के अंतर्गत 31 जनवरी को लगने वाले इन कैंपाें में लोगों से पहुंचने के लिए भी कहा गया है। ये कैंप मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर व बिजनौर के बिजलीघरों व कार्यालयों में लगाए जाएंगे। उपभोक्ताआें को मेगा कैंप में अपना नाम, पता आैर मोबाइल नंबर आैर पहचान के लिए एक प्रमाण पत्र देना होगा। एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि लोग इन कैंप में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पति की हत्‍या में देनी थी गवाही, ऐलान करके मां-बेटे को गोलियों से भूना- देखें लाइव मर्डर

ये होगा फायदा

एमडी ने बताया कि प्रधानमंत्री की 'सहज बिजली हर घर योजना' के अंतर्गत शहरों व गांवों में 31 जनवरी को कैंप लगाकर लोगों को बिजली कनेक्शन, र्इ-संयोजन एेप दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बीपीएल-एपीएल उपभोक्ताआें को बिजली के हर कनेक्शन के साथ मीटर, सर्विस केबिल, नौ वाट का एलर्इडी बल्ब, दो स्विच व एक साकेट पर नि:शुल्क दिया जाएगा। ये बिजली कनेक्शन र्इ-संयोजन एेप के द्वारा दिए जाएंगे। जिससे लेजरीकरण के बाद अगले महीने से उन्हें बिल मिल सकेगा। गरीब उपभाेक्ताआें को छोड़कर अन्य उपभोक्ताआें से उनके बिल में 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दस आसान किस्तों में बिजली कनेक्शन की धनराशि ली जाएगी।

हेल्पलाइन पर करें सम्पर्क

पीवीवीएनएल के एमडी ने बताया कि उपभोक्ताआें को बिना परेशानी के सहजता के साथ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही बेहद लाभदायक इस योजना के तहत जरूरतमंद लोग पहले भी काफी लोग फायदा उठा चुके हैं। गरीब व अन्य उपभोक्ताआें के लिए अब बिजली आफिसों में भटकने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्हें यदि किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सम्पर्क करके अपनी शिकायत का समाधान कर सकते हैं आैर 31 जनवरी को मेगा कैंप के जरिए सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पत्रिका अभियानः मेरठ में एमडीए के अफसरों की नाक के नीचे बस गई 550 अवैध कालोनियां
Published on:
26 Jan 2018 10:31 am
Also Read
View All