2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्‍या में देनी थी गवाही, ऐलान करके मां-बेटे को गोलियों से भूना- देखें लाइव मर्डर

एसएसपी ने परतापुर इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Jan 25, 2018

murder

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकांउटर के बावजूद बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। मेरठ में बुधवार को हुई एक घटना से कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठा दिए। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक ऐलानिया कत्ल हुआ। घेर में बैठी बुजुर्ग महिला को तीन युवकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने वृद्ध महिला को एक बाद एक करीब 10 गालियां मारीं। महिला को गोली मारने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतना ही नहीं हमलावरों ने उसके बेटे को भी गांव में ही गोलियों से भून दिया। वहीं, इस मामले में एसएसपी मंजिल सैनी ने परतापुर इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी गोलू उर्फ तरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गुंडागर्दी- पद्मावत के विरोध में उपद्रवियों ने रोडवेज बस में लगाई आग

पति की हत्या में गवाह थी बुजुर्ग महिला
आरोप है कि हत्या से पहले ही मां-बेटे की हत्या का ऐलान कर दिय गया था। मां-बेटे की हत्या की एक पुराने मामले में कोर्ट में गवाही होनी थी। इसी को लेकर आरोपी दोनों पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों की धमकी से न डरने पर हत्यारों ने ऐलान कर दिया था कि वे दोनों को कोर्ट तक नहीं पहुंचने देंगे।

पद्मावत के नाम पर गुंडागर्दी- सवारियों में भरी बस पर 25 युवकों ने बोला हमला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

अक्टूबर 2016 में कर दी गई ती महिला के पति की हत्या
जानकारी के अनुसार, सोरखा निवासी नरेंद्र की अक्टूबर 2016 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही मालू और उसके भाई मांगे सहित कई लोग नामजद थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मालू को जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। नरेन्द्र की हत्या के मामले में उसकी पत्नी निछतर कौर और पुत्र बलविंदर गवाह थे।

गवाही न देने का बना रहे थे दबाव

जानकारी के अनुसार, आरोपी मां-बेटे पर कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। उन्‍होंने जब आरोपियों की बात नहीं मानी तो बुधवार सुबह करीब 12 बजे निछतर कौर पर तीन हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उस समय वह घर के बाहर धूप में बैठी थी। इस दौरान उनके साथ बैठी दूसरी महिला वहां से भाग गई। वहीं, हमलावरों ने उनके बटे बलविंद्र को गांव में ही गोलियों से भून दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ परतापुर रधुराज सिंह मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग