3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्मावत के नाम पर गुंडागर्दी- सवारियों में भरी बस पर 25 युवकों ने बोला हमला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

रोडवेज बस पर में आग लगाने की भी कोशिश, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया

2 min read
Google source verification
noida

नोएडा। गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता होने का दावा पुलिस कर रही है। शहर में धारा 144 भी लगाई गई है। रेड एलर्ट जारी है। इसके बावजूद पद्मावत फिल्‍म के विरोध में बुधवार को थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरोला गांव के भीड़भाड़ वाले इलाके में दो दर्जन हमलावरों ने कासना से नोएडा आ रही रोडवेज बस पर अचानक लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला बोल दिया। उस समय बस में सवारियां भरी हुई थ्‍ाीं। उन्‍होंने वहां जाम लगाकर तोड़फोड़ की, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्‍होंने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हमलवारों ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन भीड़ के इकट्ठा होने पर वे भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

करीब 25 लोगों ने बोला हमला

नोएडा के सेक्टर-35 के रोडवेज बस डिपो के इंचार्ज हरेन्दर कुमार का कहना है कि बुधवार को बस कासना से नोएडा सेक्टर-35 आ रही थी। सेक्टर-49 केसर गार्डन राधास्वामी सत्‍संग भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब 25 लोगों ने बस पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। उन्‍होंने बस में तोड़फोड़ चालू कर दी और ज्वलनशील पदार्थ से बस में आग भी लगाने का प्रयास किया। बस के चालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में आग न लग सकी।

लोगों ने बस से कूदकर बचाई जान

वहीं, इससे बस में बैठी करीब 30 सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं, लेकिन लोग अपनी जान बचाकर बस से उतर कर चले गए। वहीं डिपो इंचार्ज का कहना है क‍ि बस पर हमला करने वाले लोग पद्मावत फिल्म का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्‍टर-49 थाना प्रभारी पियूष पंत का कहना है क‍ि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।