6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावत देखने के बाद दर्शकों ने कहा- सोचा था फिल्‍म बहुत खास होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था

पद्मावत : स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद ये रहा लोगों का रिएक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Jan 2018, 11:13 AM IST

padmawat

नोएडा। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को कई जगह इसके विरोध में तोड़फोड़ और आगजनी तक हुई। इस बीच बवाल को शांत करने के लिए कई जिलों में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग भी रखी गई। नोएडा और मुजफ्फरनगर में शाम 6 से 9 का इसका शो चलाया गया। नोएडा में इसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों ने फिल्म देखने के लिए पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करा दिए थे। यहां कुछ लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई तो वहीं कुछ को फिल्म में दम नहीं लगा।

कुल 18 शो चले

दरअसल, जिले में फिल्म को लेकर हुए बवाल के बाद सभी सिनेमाघरों के बाहर पुलिस के इंतजाम बेहद सख्त दिखाई दिए। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए सिनेमाघर में फोन के अलावा किसी भी चीज को लेकर जाने पर सख्त रोक लगा दी गई। स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत जीआईपी मॉल, डीएलएफ मॉल, वेव, स्पाइस सिनेमा व लाॅजिक्स में पद्मावत के शो चलाए गए। शो में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करा रखी थी। काउंटर टिकट नहीं दिए गए। अगले शो के लिए काउंटर टिकट भी खोल दिए गए। बुधवार को फिल्म के कुल 18 शो चलाए गए।

क्या है दर्शकों का कहना

विक्रांत शर्मा ने कहा, लंबे इंतजार और खूब बवाल के बाद आखिर फिल्म पद्मावत को रिलीज कर दिया गया है। सभी सोच रहे थे कि फिल्म बहुत खास होगी लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं था। फिल्म तीन घंटे की है और मुझे यह बहुत लंबी फिल्म लगी। वहीं राकेश ने बताया, फिल्म की शुरुआत से पहले काफी सघन चेकिंग की गई। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं जिसको लेकर इतना बवाल हो रहा है। फिल्म देखने लायक है व लोगों को एक बार फिल्म जरुर देखनी चाहिए।

250 रुपए से 1550 रुपए के टिकट

पद्मावत के लिए शहर के बड़े सिनेमाघरों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए गए। ऑनलाइन टिकट बुकिंग रकम 250 रुपए से लेकर 1550 रुपए तक रही। सिनेमाघरों में चलने वाले शुरुआत के दोनों शो में अधिकांश सीटें फुल रहीं, लेकिन बाद में यह आंक़ड़ा गिरता गया और शो खाली रहे। फिल्म 25 जनवरी गुरुवार को सभी सिनेमाघरों में औपचारिक रूप से रिलीज की जाएगी। ऐसे में शहर के सिनेमाघरों में कुल 30 से ज्यादा शो चलाए जाएंगे।

पुलिस का रहा सख्त पहरा

सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान फिल्म देखने आए लोगों को भी पुलिस के सघन पहरे से होकर गुजरना पड़ा। मॉल से लेकर सिनेमाघर की कुर्सी तक पहुंचने के लिए उनकी तीन बार सघन चेकिंग की गई। पहली चेकिंग मॉल के गेट पर, दूसरी सिनेमाघर की लाॅबी में प्रवेश के दौरान व तीसरा सिनेमाघर के गेट पर की गई। इस दौरान मोबाइल व पर्स के अलावा कुछ भी नुकसान पहुंचाने वाला सामान नहीं ले जाने दिया गया। इसी तरह शो समाप्त होने के साथ ही आधे लोगों को अलग-अलग मार्गों से बाहर निकाला गया।