18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुंडागर्दी- पद्मावत के विरोध में उपद्रवियों ने रोडवेज बस में लगाई आग

गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में अज्ञात हमलावरों ने की एक बस में तोड़फोड़

2 min read
Google source verification
ghaziabad

गाजियाबाद। फिल्म पद्मावत का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं रहा है। पुलिस-प्रशासन ने इस मामले में पूरी सख्ती बरती हुई है। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का भी कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों पर भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। इसके बावजूद उपद्रवियों ने बुधवार देर रात थाना लिंक रोड इलाके में एक बस में तोड़फोड़ कर उसके अंदर आग लगा दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद हालात सामान्‍य हो सके।

पद्मावत देखने के बाद दर्शकों ने कहा कुछ ऐसा, जो करेगा निराश

दिनभर चला प्रदर्शन

बुधवार को पूरे दिन फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर कुछ हिंदू संगठन और राजपूत समाज के लोग मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों के आसपास दिखाई दिए। उन्होंने फिल्म पद्मावत दिखाई जाने का विरोध किया। उन लोगों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के सामने प्रदर्शन किया, लेकिन दिन भर पुलिस की सतर्कता के चलते उपद्रवी कहीं भी किसी घटना को कोई अंजाम नहीं दे पाए। देर रात थाना लिंक रोड इलाके में कुछ उपद्रवियों ने एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर उसके अंदर आग लगा दी। गनीमत रही कि उसके अंदर बैठी सवारियों को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी। इससे थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम जरूर लग गया।

पद्मावत देखने पहुंचे कुल 42 लोग, दर्शक ने बताई इसकी यह वजह- देखें वीडियो

एसपी ने कहा- नहीं बर्दाश्‍त की जाएगी गुंडागर्दी

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया और जाम खुलवाया। इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने कहा कि किसी भी हालत में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कुछ लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग