नोएडा

Sawan 2018: आपके घर में रखी ये चीजें हैं NON-VEG, सावन में VEG समझ कर न खाएं

आप अपने घरों में रखी कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जो नॉनवेज चीजों से बनी हुई हैं।

2 min read
Aug 03, 2018
sawan
Sawan 2018: आपके घर में रखी ये चीजें हैं NON-VEG, सावन में VEG समझ कर न खाएं

नोएडा। सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही कांवड़ियां भी हरिद्वार व गौमुख के लिए निकल चुके हैं। वहीं इस महीने में लोग नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगाते और उनकी कोशिश रहती है कि सावन के इस पावन के महीने में उन चीजों का सेवन न करें जो इस महीने में वर्जित होता है।

हालांकि हो सकता है कि बिना जानकारी के भी आप अपने घरों में रखी कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जो वेज होते हुए भी एक तरह से नॉनवेज चीजों से बनी हुई हैं। इसलिए इन चीजों को शुद्ध शाकाहारी नहीं कहा जा सकता। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसी कौन सी चीजें हैं। तो आज हम आपको नोएडा के सीनियर फीजिशियन डॉ. एन.के शर्मा के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि कौन सी चीजें हैं जिन्हें शाकाहारी नहीं कहा जा सकता।

सूप

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे मिल जाएंगे जो सूप पीना बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और आप इसे शाकाहारी समझ कर पी रहे हैं तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि आपका फेवरेट सूप शाकाहारी नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है तो आपको बता दें कि रेस्टोरेंट्स में सूप बनाने के लिए जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें मछली में पाए जाने वाले उत्पादों से प्राप्त किया जाता है।

जैम

लोग खासकर बच्चे नाश्ते में जैम के साथ ब्रेड आदि खाने के शौकीन होते हैं। इसके साथ ही अगर आप जैली भी खाते हैं और शाकाहारी हैं तो बता दें कि इनमें जिलेटिन मौजूद होता है। ये जिलेटिन जानवरों से पाया जाना वाला प्रोडक्ट है।

बियर या वाइन

सावन के महीने में यूं तो शराब का सेवन करना मना होता है लेकिन फिर भी कई लोग इसका सेवन करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि ये नॉनवेज नहीं है। लेकिन बता दें कि शराब को साफ करने के लिए जो इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है वह फिश ब्लेडर से बनता है।

वाइट शुगर

क्या आपने कभी सोचा है कि वाइट शुगर भी शुद्ध शाकाहारी नही है। बता दें कि वाइट शुगर साफ करने की अपनाई जाने वाली प्रक्रिया में नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल किया जाता है। ये नेचुरल कार्बन बोन चार होता है जो कि जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।

तेल

ये कहना गलत नहीं होगा कि खाने की चीजों में तेल का महत्व भी अधिक होता है। ज्यादातर चीजों में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शाकाहारी नहीं होता। दरअसल, तेल में जो ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है वह शाकाहारी नहीं होता। साथ ही कुछ तेलों में विटामिन डी के होने का भी दावा किया जाता है। इनमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है।

Published on:
03 Aug 2018 01:29 pm