14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan 2018: श्रावण में करेंगे ये 5 उपाय तो साल भर रहेंगे मालामाल

इस बार 19 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, इसलिए सावन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Jul 2018, 6:13 PM IST

sawan

Sawan 2018: श्रावण में करेंगे ये 5 उपाय तो साल भर रहेंगे मालामाल

नोएडा। भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। यही कारण है कि सावन से पहले ही देशभर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरअसल, 28 जुलाई 2018 से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। श्रावण का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही कहा जाता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने वाले लोगों को मच चाहा जीवन साथी मिलता है। वहीं लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखद हो जाता है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के अच्छे अवसर होते हैं।

यह भी पढ़ें : सावन में इस तरह करेंगे शिव पूजन तो सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि इस बार सावन में 19 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन पूरे 30 दिनों तक रहेगा। इसलिए अब सावन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार श्रावण मास में इन पांच अचूक उपायों को करने से भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसेगी।

यह भी पढ़ें : सावन की तारीख को लेकर न हो भ्रमित, इस दिन से शुरु हो रहा श्रावण का महीना

1. शिवलिंग की पूजा करते वक्त 21 बिलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें और उन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते हैं।

2. अगर आपके घर में किसी तरह की पारिवारिक कलह है तो सावन के महीने में भगवान शिव के आगे गुग्गुल की धूप जलाएं।

3. जिन भी लोगों की शादी में अड़चन आ रही हैं उन्हें दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।

4. सावन महीने में बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए क्योंकि बैल भगवान शिव का नंदी है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

5. सावन में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है।