मुख्य बातें बचपन से ही टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय करने की थी इच्छा गार्ड की नौकरी से परेशान होकर मुबंई जाने के लिए उठाया यह कदम दोस्त के रच डाली अपने अपहरण की कहानी, रुपये लेकर मुबंई जाना चाहता था युवक
नोएडा। फिल्मों और टीवी सीरियल में हीरो बनने के की चाहत में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी और अपने घर वालों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांग ली, लेकिन उसकी इस गलती से पुलिस के सामने कुछ ही घंटों में उसकी एक्टिंग और स्क्रिप्ट फेल हो गई। परिवार से सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को सेक्टर-22 में उसके दोस्त के घर से मौजमस्ती करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने गुमराह करने के आरोप में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरू कर दी है।
भाई के साथ किराये पर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है युवक
नोएडा के बहलोलपुर में आरोपी विजय प्रताप अपने बड़े भाई उदय प्रताप सिंह के साथ किराये पर रहता है। विजय गार्ड की नौकरी करता था। शनिवार को अचानक वह लापता हो गया। रविवार सुबह उदय के मोबाइल पर भाई का अपहरण होने का मैसेज आया। मैसेज में उदय का बंधक बना हुआ फोटो भी था। उसे छोडऩे के बदले में 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। उदय ने इस संबंध में थाने में आकर पुलिस को बताया। फिरौती मांगने के मैसेज पर पुलिस के होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने टीम बनाकर मामले की गहनता से छानबीन करने के आदेश दिए।
पुलिस ने ऐसे खोल दिया आरोपी युवक के अपहरण का राज
पुलिस की टीमों ने मामले की जांच के साथ सर्विलांस की मदद ली। इस पर विजय की लोकेश सेक्टर-22 स्थित दोस्त के घर की मिली। इस पर पुलिस से उसे मौजमस्ती करते हुए दबोच लिया। डीएसपी ने बताया की पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि वह गार्ड की नौकरी से परेशान हो गया था ।
बचपन से फिल्म और नाटक में जाने की इच्छा
विजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बचपन से ही उसकी फिल्म और नाटकों में अभिनय करने की इच्छा थी। इसके लिए वह घर पर भी मेहनत करता था। वह मुंबई जाकर टीवी सीरियल में अभिनेता बनना चाहता था। सपने को पूरा करने के लिए उसे मोटी रकम की जरूरत थी। इसलिए उसने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। घरवालों से 6 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई। खुद के अपहरण की साजिश रच अपने घर वालों से 6 लाख की फिरौती मांगी। विजय ने बताया की पैसे मिलने के बाद वह तीन लाख रुपये खुद पर खर्च करता और शेष रकम काम दिलाने के लिए बिचौलिये को देता। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है।