निवेशकों का कहना है कि छह माह पहले तक तो थोड़ा बहुत काम चल रहा था। लेकिन बीते छह माह से बिल्डर साइट पर काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। लगभग10साल पहले उन्होंने अपने घर के लिए अपने जीवनभर की कमाई बिल्डर को दे दी। इस समय तक वे 95 फीसदी रकम बिल्डर को दे चुके हैं,लेकिन अब तक घर का पता ही नहीं है। उनका कहना है कि बैंक की ईएमआई, मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस और घर का खर्च चलाना अब मुश्किल हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस समस्या का समाधान कौन और कब निकालेगा। निवेशकों ने कहा कि सरकार और प्राधिकरण की खामोशी भी अब उन्हें डराने लगी है।