बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाह चंदन में एक नया मामला सामने आया है। यहां एक भांजे ने मामा से नाराज होकर उसकी सरेराह पिटाई कर दी।इतना ही नहीं उसे लहूलुहान कर दिया। मामला चांदपुर के मोहल्ला शाह चंदन स्थित अस्पताल के पास का बताया जा रहा है। घायल को घर वालो ने इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपी भांजे के खिलाफ मामा ने थाने में तहरीर दी है। अभी ये पता नहीं चल सका है कि किस बात को लेकर दोनों में बीच कहासुनी शुरू हुई और ये कहासुनी मारपीट में बदल गई।