नोएडा

साथ रहने की जिद पर अड़ी पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक

रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

2 min read
Mar 11, 2018
noida

नोएडा. रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। पति ने यहां अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तीन तलाक दे दिया, क्योंकि पत्नी उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। वहीं उत्तराखंड में सैलून चलाने वाला पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।

दरअसल, मामला स्वार से सटे गांव मोहब्बतनगर का है। जहां के रहने वाले महमूद अली ने एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी का निकाह थाना पटवाई के गांव नवाबगंज निवासी शकील अहमद के साथ किया था। उन्होंने बताया कि शकील उत्तराखंड में रहकर हेयर कटिंग का काम करता है, लेकिन उनकी बेटी यहीं रहती है। पीड़िता ने कई बार पति के साथ रहने की जिद की, लेकिन उसने पीड़िता को अपने पास रखने से साफ साफ मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ है, लेकिन शकील इसके लिए तैयार नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। पीड़िता के परिजनों के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत की गई और दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पति ने पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि परिजन पीड़िता और उसके दहेज को अपने साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें- Video: कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान देने वाले फारूक अब्दुल्ला ने अब संसद को लेकर दिया बड़ा बयान

Published on:
11 Mar 2018 12:25 pm