नोएडा

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई लोगों की छीनी जिंदगी, आशियाने भी उजाड़े, मौसम विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट

देर शाम को आए महातूफान ने रात भर भरपाया कहर, कई जिलों में अंधेरे में लोगों ने गुजारी रात  

2 min read
May 14, 2018

नोएडा। कुछ दिनों की शांति के बाद महातूफान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रुप दिखाया। खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रातभर जमकर तांडव मचाया। जिससे करीब 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तो कई लोगों घायल हो गए। वहीं मौसम विभाग ने आज भी तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

BREAKING: सोनभद्र पहुंचा तूफान, धूल भरी आंधी के बाद, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश

देर शाम पश्चिमी यूपी में शुरू हुआ आंधी-तूफान का कहर रात भर जारी रहा। तेज धूल भरी आंधी ने बीती शाम यातायात की रफ्तार भी धीमी कर दी। नोएडा में मेट्रो लाइन के आगे पेड़ गिर जाने से घंटों मेट्रो रुट भी बाधित रही। जिसकी वजह से लोग मेट्रो के अंदर ही फंसे रहे। तेज हवा की रफ्तार 109 किमी प्रति घंटे रही। आंधी अपने साथ बारिश भी लेकर आई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे सुबह से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालाकि तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली चले जाने के कारण कई जिलों में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

आंधी तूफान का सबसे ज्यादा तांडव संभल जिले में देखने को मिला। जहां तेज हवा से आग की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया। तूफ़ान से लगी आग में सौ से ज्यादा कच्चे घर जल कर राख हो गए। दो दर्जन से अधिक पशु इस अग्नि काण्ड में स्वाहा हो गए। कई लोगों की मौत की सूचना है जबकि पचास से अधिक बच्चों के लापता होने की सूचना है।

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि कासगंज में पांच लोगों के, बुलंदशहर में तीन, गाजियाबाद और सहारनपुर में दो – दो लोगों के मरने की सूचना है। मैसम विभाग ने आज भी चेतावनी जारी की है। देर शाम को धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें

मोदी का नेपाल दौरा: विरोध में सत्तारूढ़ दल के छात्र संगठन ने खोला मोर्चा, किया…

Published on:
14 May 2018 08:41 am
Also Read
View All