नोएडा

गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव पर बोले राज्‍यमंत्री, इनकी लापरवाही से हारे

मुजफ्फरनगर के खतौली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्‍यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 3:07 PM IST
suresh rana
Suresh Rana

नोएडा। गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद समीक्षा शुरू हो चुकी है। इसके बाद राज्‍य सरकार के मंत्री और नेता अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से कई आईएएस और आईपीएस का ट्रांसफर तक हो गया। मुजफ्फरनगर के खतौली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्‍यमंत्री ने भी मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी लापरवाही से हारे हैं। इसमें सपा की जीत नहीं हुई है।

यह लग रहा था मुख्‍यमंत्री को

प्रदेश के गन्ना विकास स्वतंत्र प्रभार एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा रविवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में हिंदी नव वर्ष के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के उन्‍होंने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम के बाद वहां पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि फूलपुर व गोरखपुर की सीट हारने का यह मतलब यह नहीं है कि भाजपा का जनाधार गिर रहा है। उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में सपा नहीं जीती है बल्कि वे अपनी लापरवाही से हारे हैं। उनके अनुसार, उनको और मुख्यमंत्री जी को लग रहा था कि आसानी से वे लोग जीत रहे हैं क्योंकि लगातार जीत का क्रम जारी था। वे हार गए, इसके पीछे पार्टी और उन्‍होंने कहीं ना कहीं थोड़ी लापरवाही बरती। यह उसी का परिणाम है। यह कोई सपा और बसपा की जीत नहीं है यह उनकी लापरवाही की वजह से हुई हार है।

उपलब्धियां गिनाईं

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मात्र एक साल में सरकार ने इतने काम किए हैं, जितने 15 साल में सरकार अब तक नहीं कर पाई। उन्‍होंने 8000 से ज्यादा ट्रांसफार्मर एक साल के अंदर बदले हैं। 25 लाख से ज्यादा विद्युत कनेक्शन निशुल्क दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि अब प्रदेश में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो, जो गड्ढा मुक्त रख गई हो। साढ़े 16000 करोड़ रुपए गन्ना किसानों का भुगतान 15 तारीख की शाम तक किया गया है, जो आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है।

Published on: