6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकल करते पकड़ा गया तो कॉपी ही फाड़ दी

पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 17 Mar 2017, 7:46 PM IST

The copy was torn only when the copy was caught

The copy was torn only when the copy was caught

बांदीकुई. शहर के सैनी आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को द्वितीय पारी में एक स्वयंपाठी छात्र ने परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका फाड़ दी। इसे लेकर प्राचार्य ने थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य शंकरलाल सैनी ने मामला दर्ज कराया है कि नरेश कु मार इतिहास विषय की परीक्षा दे रहा था।

कॉलेज के उडऩदस्ते ने नकल करते हुए पकड़ लिया। ऐसे में छात्र पर नकल का केस बनाकर दूसरी उत्तरपुस्तिका दे दी गई। करीब बीस मिनट बाद ही छात्र ने दूसरी उत्तरपुस्तिका को फाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकधाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।(नि.सं.)