
नोएडा।एक महिला ने जिस सहकर्मी को अपना दोस्त मानकर घर के पड़ोस में ही कमरा दिलाया।उसी दोस्त ने महिला के नहाने के दौरान एेसा काम कर दिया।जिसके बाद से महिला परेशान है।इतना ही नहीं महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।वहीं इस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सहकर्मी उसे अब फोन काॅल कर आरोपी संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।पीड़िता की शिकायत पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।
सहकर्मी ने एेसे किया ये काम
पुलिस के अनुसार नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नया बांस में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है।उसके पड़ोस में ही मनोज कनौजिया नामक व्यक्ति रहता है। दोनों सेक्टर-8 की एक कंपनी में साथ काम करते हैं।महिला का आरोप है कि उसने आरोपी सहर्मी को दोस्त समझकर अपने पड़ोस में कमरा दिलाया। वह उससे थोड़ी बहुत बातचीत भी कर लेती थी।लेकिन अब आरोपी ने एेसी हरकत की है कि महिला परेशान है। आरोप है कि वह करीब एक सप्ताह पहले घर के बाथरूम में नहा रही थी।इसी दौरान मनोज ने चुपके से उसका विडियो बना लिया।इसके बाद आरोपी ने उसे काॅल कर यह धमकी दी।
अब फोन कर दे रहा यह धमकी
महिला का आरोप है कि मनोज अब उसे फोन कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।महिला के विरोध करने पर आरोपी वीडियों वायरल करन की धमकी दे रहा है।जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार आैर पुलिस को दी है।कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस पीड़िता की शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।