2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे का एेसा रंग होने की वजह से महिला को पब्लिक ने पीटा, सच्चार्इ सामने आने पर शर्मा गए लोग

मां का रंग काला आैर बच्चे का रंग गोरा होने की वजह से महिला को लोगों ने पीटा।पुलिस ने घंटों थाने में बैठाकर छोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 2:50 PM IST

DEMO PIC

बेटे का एेसा रंग होने की वजह से महिला को पब्लिक ने पीटा, सच्चार्इ सामने आने पर शर्मा गए लोग

गाजियाबाद।वैसे तो अक्सर आप ने कर्इ छोटी बड़ी वारदात दिनदहाड़े होने पर भी पब्लिक को पीड़ित की मदद करने की जगह दूरी बनाते देखा होगा।लेकिन एनसीआर के गाजियाबाद में पब्लिक ने एक मां को काला रंग होने आैर उसके बच्चे का रंग गोरा होने की वजह रास्ते में घेर लिया।इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पीटार्इ की।इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को जैसे तैसे कर लोगों से छुड़ाया।इसके बाद पुलिस ने उसे घंटो में थाने में बिठाकर रखा।लेकिन जैसे ही महिला की सच्चार्इ सामने आर्इ। तो उसे पीटने वाले लोग ही शर्मा गये।

यह भी पढ़ें-11000 करोड़ की लागत से बने देश के हार्इटेक एक्सप्रेस वे पर आज रात से चलने के देने होंगे रुपये

दो माह के बच्चे को लेकर मेरठ से गाजियाबाद आर्इ थी महिला

घंटाघर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे मेरठ निवासी एक महिला अपने 2 महीने के बच्चे को लेकर गाजियाबाद आर्इ अपने रिश्तेदार के घर आर्इ थी। वह इस दौरान रिश्तेदार के घर जाने के लिए पैदल ही घंटाघर से गुजर ही रही थी। इसबीच ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।लोगों ने उसके दो माह के बच्चे को भी उससे छिन लिया। साथ ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये।

यह भी पढ़ें-मां के साथ एसएसपी के पास पहुंची बेटी आैर कहा पिता-चाचा नहीं करने देते ये काम

रंग अलग होने की वजह से यह आरोप लगा कर दी पिटार्इ

लोगों ने महिला का रंग काला अौर उसकी गोद में दो माह के बच्चे का रंग गोरा देख उसे बच्चा चोर होने के शक में रोक लिया।लोगों ने महिला से पूछा कि ये बच्चा कहां से उठाकर लाई हो। इस पर महिला ने बताया कि बच्चा मेरा है।लेकिन लोगों ने उसकी बात नहीं मानी।लोगों ने कहा कि तेरा रंग काला है आैर बच्चे का रंग गोरा है।ये बच्चा तेरा नहीं हो सकता।बस इसी बहस के बाद लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जैसे तैस लोगों के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें-इस बड़े शोरूम के बाथरूम में गर्इ महिला को दिखा ये तो निकल गर्इ चीख आैर फिर...

पुलिस ने पता करार्इ सच्चार्इ तो हुआ खुलासा

पुलिस लोगों से महिला को छुड़ाकर उसे थाने ले गर्इ। यहां पुलिस ने महिला के बताये पते के अनुसार मेरठ पुलिस से टाइप किया। जिसके बाद मेरठ पुलिस महिला के बताये पते पर उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि बच्चा महिला का ही है। वह मेरठ से अपने बच्चे को लेकर एक रिश्तेदार के घर आने के लिए निकली थी। वेरिफार्इ में बच्चा महिला का ही साबित होने पर पुलिस ने उसे छोड़ा।