
इस बड़े शोरूम के बाथरूम में गर्इ महिला को दिखा ये तो निकल गर्इ चीख आैर फिर
नोएडा।एनसीआर के हार्इटेक शहर में मिनी सीपी कहे जाने वाले सेक्टर-18 स्थित एक बड़े इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में महिला अपने पति के साथ सामान खरीदने पहुंची थी।इस दौरान महिला शोरूम के बाथरूम में गर्इ, तो उसे एेसी चीज दिखी।जिसे देखकर महिला की चीख निकल गर्इ।वह बाथरूम से दौड़ते हुए अपने पति के पास पहुंची। जिसके बाद दंपति ने शोरूम में हंगामा मचा दिया।आनन फानन में उनके पास शोरूम प्रबंधक पहुंचे। वहीं महिला के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाथरूम में यह देखकर निकल गर्इ चीख
दरअसल बुधवार को नोएडा के सेक्टर-120 में रहने वाले पति -पत्नी सेक्टर-18 स्थित विजय सेल्स नाम के इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में एसी खरीदारी आए थे। पति एसी को लेकर पसंद करने से लेकर उसकी सर्विस के विषय में सेल्स मैनेजर से बात ही कर रहे थे।इसबीच ही उनकी पत्नी टाॅयलेट करने के लिए शोरूम के बाथरूम में गर्इ। वहां पर उन्हें कुछ अलग से लाइट जलने का आभास हुआ।जब उन्होंने बाथरूम में तलाशी की तो उन्होंने पाया कि वहां पर एक मोबाइल मौजूद था। जिसका कैमरा आॅन था।यह देखते ही महिला की चीख निकल गर्इ। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर जब्त किया सामान आैर शुरू की जांच
महिला ने देखा कि एक कैमरा फोन महिलाओं के बाथरूम में वीडियो बनाने के लिए प्लांट किया गया था। बाथरूम में कैमरा होने को लेकर तुरंत ही महिला और उसके पति ने शोरूम प्रबंधन और नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पीड़ित पति से शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बाथरूम से मिला मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।
Updated on:
14 Jun 2018, 4:55 PM IST
Published on:
14 Jun 2018, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.