2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 साल के लड़के ने खेत में देखा कुछ एेसा की हो गर्इ हत्या

हत्या में वजह सामने आने पर चौंक गये सभी लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 4:36 PM IST

DEMO PIC

13 साल के लड़के ने खेत में देखा कुछ एेसा की हो गर्इ हत्या

मुजफ्फरनगर।यूपी के पश्चिम जिलों में आने वाले मुजफ्फरनगर में एक 13 साल का लड़का घर से अपने खेत में पशुआें का चारा लेने गया उसको यह काम करना इतना भारी पड़ गया कि उसे इसका खामियाजा अपनी जान देकर भरना पड़ा।परिजनों को इसका पता पड़ोसियों से लगा।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पुलिस ने बुधवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा किया।जिसके बाद जो सच्चार्इ सामने आर्इ। उसे सुनकर सभी लोग दंग रह गये।

यह भी पढ़ें-साहब, सास ने की एेसी मांग जिसे पूरा नहीं कर सकता, अब जेल भिजवाने की दे रही धमकी

खेत में चाची के साथ ये काम कर रहा था आरोपी आैर बच्चे ने

दरअसल 8 जून को थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए एक 13 वर्षीय बच्चे दीपक की खेत मे गर्दन कटी लाश मिली थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामे के लिए भेज दिया था । मामले की सूचना पर मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ के चलते सीओ सिटी हरीश भदौरिया पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। मौके पर शव को देखने से प्रतीत हो रहा था की जैसे दीपक की गर्दन को किसी जंगली जानवर ने बुरी तरह काटा हो। मगर पुलिस ने घटना की जांच की तो मामला कुछ और ही निकल कर आया।

यह भी पढ़ें-सीएम के जन्मदिन के नाम पर विश्व हिंदू महासंघ ने पार्टी के ही नेताआें पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला

बच्चे की हत्या की वजह सामने आते ही चौंक गये सभी लोग

पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बच्चे की हत्यारोपी गौरव कुमार गांव निवासी वहलना को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेत में अपनी चाची से अवैध संबंध स्थापित कर रहा था। इसी बीच वहां से जा रहे 13 वर्षीय दीपक ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद लोकलाज के भय से आरोपी गौरव ने खेत में रखा फावड़े उठाया और 13 वर्षीय बच्चे दीपक की गर्दन पर वार कर दिया।इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश