अन्य खेल

Asian Games 2026 Shooting: शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत से मेडल की आस, रैपिड राउंड कल

एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में एक और पदक की आस है। मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत की तिकड़ी ने महिला 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा की स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
manu bahaker at asian games 2026
भारतीय महिला शूटर मनु भाकर (फोटो- IANS)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल की आस है। इसके लिए मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी से महिला 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

वूमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन के प्रिसिजन राउंड के बाद भारत की ईशा सिंह 290-9x के स्कोर के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, राही सरनोबत और मनु भाकर 287-6x के समान स्कोर के साथ क्रमशः 15वें और 16वें पायदान पर हैं। टीम स्टैंडिंग में भारत 864-21x के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अब मुकाबले का रैपिड राउंड कल (28 सितंबर) खेला जाएगा।

भारत ने शूटिंग में जीते हैं 11 मेडल

एशियन गेम्स 2026 की शूटिंग स्पर्धा में भारत ने 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक कुल 11 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, छह सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने शूटिंग में अपना एकमात्र गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता है। सुरुचि सिंह और कमलजीत की मिक्स्ड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

एशियन गेम्स 2026 शूटिंग: भारतीय मेडल विजेता (27 सितंबर 2026- दोपहर 1 बजे तक)

क्रमांकनिशानेबाज/टीमइवेंटमेडल
1सुरुचि सिंह-कमलजीत10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम🥇 गोल्ड
2एलावेनिल वलारिवानवूमेंस 10 मीटर एयर राइफल🥈 सिल्वर
3एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदरसा विनोदवूमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम🥈 सिल्वर
4रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लोंमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम🥈 सिल्वर
5हिमांशु ढिल्लोंमेंस 10 मीटर एयर राइफल🥈 सिल्वर
6ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिलमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम🥈 सिल्वर
7तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौकसेवूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम🥈 सिल्वर
8रुद्रांक्ष पाटिलमेंस 10 मीटर एयर राइफल🥉 ब्रॉन्ज
9रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहानवूमेंस स्कीट टीम🥉 ब्रॉन्ज
10अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खानमेंस स्कीट टीम🥉 ब्रॉन्ज
11अनंतजीत सिंह नरुका-परिनाज धालीवालमिक्स्ड स्कीट टीम🥉 ब्रॉन्ज
Updated on:
27 Sept 2026 01:06 pm
Published on:
27 Sept 2026 11:47 am