अन्य खेल

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड मिरोस्लाव क्लोजे के नाम है। जानिए फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े गोल स्कोररों के बारे में।

2 min read
Jun 17, 2026
Cristiano Ronaldo goals, Lionel Messi goals, most international goals, football records, FIFA World Cup records, Miroslav Klose World Cup goals, Ronaldo vs Messi,
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo - X/Twitter)

FIFA World Cup records: फुटबॉल में राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनकर गोल करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। क्लब फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद देश के लिए गोल करने का महत्व आज भी सबसे बड़ा माना जाता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड हमेशा चर्चा में रहते हैं।

रोनाल्डो के नाम ये रिकार्ड्स

पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्डो ने 227 मैचों में 143 गोल किए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2003 में पुर्तगाल के लिए डेब्यू करने वाले रोनाल्डो के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा 10 हैट्रिक का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

रोनाल्डो की चर्चा उनके सबसे बड़े राइवल लियोनेल मेसी के बिना अधूरी मानी जाती है। अर्जेंटीना के मेसी 117 गोल के साथ इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के सुनील छेत्री नंबर 4 पर

इस सूची में भारत के दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल हैं। छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की ऑल टाइम सूची में चौथे स्थान पर हैं और पिछले एक दशक में भारतीय फुटबॉल की पहचान बने रहे हैं।

फुटबॉल इतिहास के रिकॉर्ड केवल मौजूदा सितारों तक सीमित नहीं हैं। ईरान के अली दाई इंटरनेशनल फुटबॉल में 100 गोल का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी थे। उनके नाम 108 गोल दर्ज हैं। वहीं हंगरी के महान खिलाड़ी फेरेंक पुस्कास ने सिर्फ 85 मैचों में 84 गोल किए थे।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल क्लोजे के नाम

हालांकि वर्ल्ड कप की बात करें तो तस्वीर बदल जाती है। फीफा पुरुष वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम है। क्लोजे ने 16 गोल किए और 2014 वर्ल्ड कप में ब्राजील के खिलाफ गोल कर ब्राजील के रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा था।

रैंकखिलाड़ीदेशगोल
1मिरोस्लाव क्लोज़ेजर्मनी16
1लियोनेल मेसीअर्जेंटीना16
3रोनाल्डोब्राजील15
4किलियन एम्बाप्पेफ्रांस14
4गर्ड मुलरजर्मनी14
6जस्ट फोंटेनफ्रांस13
7पेलेब्राजील12
8युर्गेन क्लिंसमैनजर्मनी11
8सांडोर कोचिशहंगरी11
10गेब्रियल बतिस्तूताअर्जेंटीना10
10तेओफिलो कुबिलासपेरू10
10ग्रेगॉर्ज लाटोपोलैंड10
10गैरी लिनेकरइंग्लैंड10
10थॉमस मुलरजर्मनी10
10हेल्मुट राहनजर्मनी10

2026 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाई और क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वर्ल्ड कप इतिहास में ब्राजील के रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे, जबकि फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गर्ड मुलर 14-14 गोल के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं।

इस तरह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोलों के मामले में रोनाल्डो सबसे आगे हैं, लेकिन विश्व कप के मंच पर मिरोस्लाव क्लोजे का नाम अब भी इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोररों में सबसे ऊपर दर्ज है।

Published on:
17 Jun 2026 11:35 am