अन्य खेल

CWG 2026 Medal Tally: 39 मेडल के साथ टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया, भारत की झोली में आए सिर्फ चार पदक, देखें मेडल टैली

पहले चार दिनों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के 17 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 39 मेडल हैं और वह टैली के टॉप पर है।
2 min read
Jul 27, 2026
Commonwealth Games.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली (Photo - IANS)

India at CWG 2026 Day 5 Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवे दिन के एवेंट्स चल रहे हैं। पहले चार दिनों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के 17 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 39 मेडल हैं और वह टैली के टॉप पर है।

भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

भारत ने एक गोल्ड दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 48 किलोग्राम भारवर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता है। ऋषिकांत सिंह ने मेन्स 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 264 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं मुथुपांडी राजा मेंस 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 286 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

भारत की एथलेटिक्स टीम की अगुआई ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा कर रहे हैं। गोल्ड कोस्ट 2018 में पुरुष भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज इस बार भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में इजाफा करने की कोशिश करेंगे। चोट के कारण वह बर्मिंघम 2022 में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे, ऐसे में इस बार उनकी नजर दोबारा स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।

CWG 2026 की मेडल टैली

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया1791339
2इंग्लैंड49619
3स्कॉटलैंड4206
4नाइजीरिया3407
5कनाडा3339
6दक्षिण अफ्रीका3249
7मलेशिया2024
8भारत1214
9न्यूजीलैंड0325
10वेल्स0134
11उत्तरी आयरलैंड0112
12जर्सी0101
13केन्या0011
13पापुआ न्यू गिनी0011

पांचवे सीन भारतीय खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड मुकाबले में उतरेंगे। स्कॉट्सन स्टेडियम में पुरुषों की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, 110 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद के साथ एथलेटिक्स इवेंट्स शुरू होंगे। वहीं, भारत के वेटलिफ्टर रविवार को ऋषिकंता सिंह और मीराबाई चानू द्वारा जीते गए सिल्वर और गोल्ड मेडल में और मेडल जोड़ने की कोशिश करेंगे।

वेटलिफ्टिंग मुकाबले में बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम (महिलाओं का 58 किग्रा), अजय बाबू (पुरुषों का 79 किग्रा) और ज्ञानेश्वरी यादव (महिलाओं का 53 किग्रा) शामिल होंगे। पैरा एथलीट भी एक्शन में होंगे, जिसमें पुरुषों की T38 100 मीटर दौड़ और महिलाओं का शॉट पुट F57 इवेंट होगा। साथ ही, भारत के पांच बॉक्सर भी मुकाबले में उतरेंगे।

Updated on:
27 Jul 2026 03:39 pm
Published on:
27 Jul 2026 03:31 pm