अन्य खेल

IND vs CHN: भारतीय तीरंदाजी टीम ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, मेंस कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक

India Archery at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस आर्चरी कंपाउंट इवेंट के फाइनल में भारत के कुशल दलाल, राजेश साहिल जाधव और गणेश मणीरत्नम ने गोल्ड मेडल जीत लिया।
less than 1 minute read
• •
Sep 30, 2026
india men's Compound Team
भारत की आर्चरी मेंस कंपाउंड टीम (फोटो- Sony Sports )

India Archery at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस आर्चरी कंपाउंट इवेंट के फाइनल में भारत के कुशल दलाल, राजेश साहिल जाधव और गणेश मणीरत्नम की तिकड़ी ने चीन की जियाहाओ, जिन्यी लीयू और शी जिंग्यू की तिकड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत का एशियन गेम्स 2026 में यह 10वां गोल्ड मेडल है। इससे पहले कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता और महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर गोल्ड जीता था। इसके अलावा शूटिंग में मिक्स्ड ट्रैप ने गोल्ड मेडल जीता।

पिछड़ने के बाद की दमदार वापसी

गोल्ड मेडल मैच में भारतीय तिकड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले सेट में 58 अंक हासिल कर पाए। चीन ने 60 अंक हासिल कर बढ़त हासिल कर ली। दूसरे सेट में दोनों टीमों ने 60-60 अंक हासिल किए। तीसरे सेट तक भारतीय तीरंदाज लय में लौट चुके थे और उन्होंने 60 में से 60 अंक हासिल किए तो चीनी तीरंदाज 59 अंक बटोर पाए। आखिरी सेट में बाजी पलट गई और भारतीय तीरंदाजों ने 60 अंक हासिल कर गोल्ड जीत लिया। चीनी आर्चर्स सिर्फ 58 अंक हासिल कर पाए, जिससे टाईब्रेकर की जरूरत नहीं पड़ी।

चीन का स्कोरकार्ड

सेटतीर 1तीर 2तीर 3तीर 4तीर 5तीर 6स्कोरसेट अंक
110XXX10X6060
210X101010X6060
3109X10X105959
481010X10105858
कुल237

भारत का स्कोरकार्ड

सेटतीर 1तीर 2तीर 3तीर 4तीर 5तीर 6स्कोरसेट अंक
110109X9105858
2XX1010X106060
3XXX1010106060
4XX101010X6060
कुल238

इस इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में साउथ कोरिया को चीनी ताइपे ने कांटे की टक्कर में 1 अंक से हरा दिया। चीनी ताइपे ने 234 अंक हासिल किए तो साउथ कोरिया ने 233 अंक बटोरे। साउथ कोरिया को अंतिम 4 में भारतीय टीम ने शिकस्त दी थी तो चीनी ताइपे को चीन ने मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। आर्चरी में अभी व्यक्तिगत और टीम के नॉकआउट मुकाबले शुरू होने बाकी है, जहां कई मेडल आने की उम्मीद है।

Updated on:
30 Sept 2026 01:11 pm
Published on:
30 Sept 2026 12:43 pm
Also Read
View All
Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन कुश्ती में सुनील कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, फिलिपींस के कैलम जॉस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 9वां गोल्ड मेडल, किनान और नीरू की मिक्स्ड ट्रैप टीम ने शूटिंग में जीता सोना

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने वर्ल्ड चैंपियन को चटाई धूल, एशियन गेम्स में लगातार दूसरा मेडल किया कन्फर्म

Archery Update: तीरंदाजी में भारतीय ने किया बड़ा कारनामा, मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल के साथ कंफर्म किया ओलंपिक 2028 का टिकट

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 8वां गोल्ड, आर्चरी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने साउथ कोरिया को टाईब्रेकर में दी शिकस्त