अन्य खेल

प्रो कबड्डी लीग: जो अब तक कोई नहीं कर सका वो पटना के कप्तान प्रदीप ने कर दिखाया

पटना के कप्तान प्रदीप ने एक सीजन में 300 से ज्यादा अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
2 min read
pradeep narwal

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग सीजन पांच में मुकाबलों का सफर अपने अंजाम की अग्रसर है। इसी बीच पटना पाइरेट्स के स्टार रेडर और कप्तान प्रदीप नरवाल के नाम पर एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रदीप ने वो कारनामा किया है, जो पिछले चार सीजनों में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था। दरअसल प्रदीप प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के एक सीजन में 300 अंक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सोमवार को सीजन-5 में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ एनएससीआई-एसवीपी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर-2 में हासिल की।

सबसे ज्यादा अंक लेने वाले खिलाड़ी
वह लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा अंक लेने वाले खिलाड़ी का रिकार्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। अब वह लीग के एक सीजन में 300 का आंकडा छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। प्रदीप ने इस मैच में 32 रेड डाली और 34 अंक लिए। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में अपने कुल अंकों की संख्या 308 कर ली है।

बेंगलुरू के कप्तान रोहित दूसरे नंबर पर
लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा अंक लेने वाले खिलाड़ियों में बेंगलुरू बुल्स के कप्तान रोहित कुमार दूसरे स्थान पर हैं। रोहित के 231 अंक हैं। तीसरे स्थान पर अजय ठाकुर हैं। इस सीजन में नई टीम तमिल थलाइवाज के लिए खेलने वाले अजय के नाम इस सीजन में 222 अंक दर्ज है। प्रदीप साथ ही पीकेएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रेड अंक लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित कुमार के नाम एक मैच में सबसे ज्यादा रेड अंक लेने का रिकार्ड था। उन्होंने इस सीजन में यूपी योद्धा के खिलाफ 30 अंक लिए थे। प्रदीप ने इस मैच में 34 रेड अंक लिए हैं।

एक मैच में सर्वाधिक रेड डालने का रिकॉर्ड
वहीं प्रदीप ने इस मैच में एक रेड में सबसे ज्यादा अंक लेने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मैच में एक रेड से आठ अंक लिए। 31वें मिनट में हरियाणा के पाले में रेड डालने गए प्रदीप आठ अंक लेकर लौटे। प्रदीप के इसी प्रदर्शन ने पटना को लीग के एलिमिनेटर-3 में पहुंचा दिया है जहां उसका सामना पुणेरी पल्टन से होगा।

Published on:
24 Oct 2017 11:04 am
Also Read
View All
CWG 2026: देश की उम्मीदों को झटका, महिलाओं के 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फ़ाइनल में मार्टिना देवी मैबम मेडल से चूकीं

क्वालीफाइंग राउंड में 80 मीटर भी पार नहीं कर पाये नीरज चोपड़ा, बोले – हालात मुश्किल थे, लेकिन खुशी है कि तीनों भारतीय फाइनल में हैं

Neeraj Chopra CWG 2026: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन, नहीं पार कर पाये क्वालिफिकेशन मार्क, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फेंका 78.63 मीटर भाला

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले की जगह ‘भगवा’ क्‍यों हुआ? जानें क्या है इसके पीछे का कारण

CWG 2026: नीरज चोपड़ा आज दिखाएंगे अपना दम, जानिए भारत के मेडल इवेंट्स और पूरा शेड्यूल