
Rishabh Jaiswal Defends GF Shreya Kalra: 'लॉक अप' नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में हाल ही में हुआ एक खुलासा सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया है। शो के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक टास्क के समय आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर करते हुए कहा कि वो बायसेक्सुअल हैं। बता दें, इस एपिसोड के स्ट्रीम होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रेया की आलोचना की और उन पर किसी की प्राइवेट पहचान को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। अब इस पूरे विवाद पर श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका बचाव किया है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में ऋषभ ने कहा कि यूजर्स को पूरे मामले को समझे बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उनके अनुसार, शो के फॉर्मेट में हर कंटेस्टेंट पहले से कुछ प्राइवेट सीक्रेट्स प्रोडक्शन टीम के साथ शेयर करता है, जिन्हें गेम के दौरान लाइफलाइन के रूप में यूज किया जा सकता है। उनका दावा है कि आकांक्षा के जरिए शेयर किया गया ये सीक्रेट भी उन्हीं जानकारियों में शामिल था, तो श्रेया को विलेन बनाना गलत है।
ऋषभ जयसवाल ने कहा कि श्रेया ने कोई ऐसी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जो नियमों के खिलाफ हो या जिसे चोरी-छिपे हासिल किया गया हो। उनके मुताबिक, ये शो के गेमप्ले का हिस्सा था और कंटेस्टेंट्स पहले से जानते हैं कि जरूरत पड़ने पर इन सीक्रेट्स का यूज किया जा सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना को किसी की प्राइवेट लाइफ में दखल के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि संबंधित जानकारी शो के निर्धारित प्रारूप के तहत पहले ही शेयर की जा चुकी थी।
दरअसल, ऋषभ जयसवाल ने यूजर्स से अपील की कि श्रेया को बिना पूरी जानकारी के ट्रोल न करें और आगे बताया कि सोशल मीडिया पर केवल एक क्लिप देखकर राय बनाना सही नहीं है और दर्शकों को शो के नियमों और उसकी प्रक्रिया को भी समझना चाहिए।फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है। एक पक्ष का मानना है कि किसी की सेक्सुअल ओरिएंटेशन को सार्वजनिक करना गलत है, जबकि दूसरा पक्ष इसे शो के तय नियमों के तहत खेला गया गेम मान रहा है।